600 रुपये में बाघ का पेशाब बेच रहा चीन, कई बीमारियों के इलाज का दावा

Summary :

चीन में साइबेरियाई बाघ का पेशाब बेचा जा रहा है, कई बीमारियां ठीक करने का दावा

गौ मूत्र का सेवन तो सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी बाघ के पेशाब का सेवन सुना है? नहीं सुना तो अब सुन लिजिए। दरअसल, चीन के सिचुआन प्रांत में एक चिड़ियाघर में साइबेरिआई बाघ का पेशाब बेचा जा रहा है। चिड़ियाघर ने दावा किया है कि इस पेशाब से गठिया, मांसपेशियों के दर्द और मोच जैसी बीमारियों के इलाज में मदद मिलेगी। चीन का ये चिड़ियाघर साइबेरियाई बाघ के पेशाब को बोतलों में भर कर बेच रहा है। इस बोतल की कीमत  600 रुपये है। जब से यह खबर सामने आई तब से सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

क्या है पूरा मसला?
चीनी मीडिया के एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के याआन बिफेंगक्सिया वन्यजीव चिड़ियाघर में आने वाले लोग 50 युआन में 250 ग्राम की बाघ के पेशाब की बोतल खरीद सकते हैं। बोतल पर बकायदा इसके इस्तेमाल का तरीका भी बताया गया है। लेबल पर यह भी लिखा है कि इस पेशाब को व्हाइट वाइन के साथ पीने से इसका लाभ ज्यादा मिलेगा। इससे भी हैरत वाली बात तो यह है कि चिड़ियाघर ने बताया कि इसे सीधे पिया भी जा सकता है। इसके साथ ही चिड़ियाघर ने ये चेतावनी भी दी है कि एलर्जी होने पर इसे तुरंत बंद दें।

पर्यटक ने किया खुलासा

सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तब सामने आया जब वहां पहुंचे एक पर्यटक ने बाघ के पेशाब से भरी बोतलों की फोटो को पोस्ट किया। पर्यटक ने बताया कि चीन का यह चिड़ियाघर साइबेरियाई बाघ के पेशाब को बोतलों में बेच रहा है। 250 ग्राम की पेशाब की शीशियों के लिए 50 युआन (लगभग 596 रुपये) चार्ज किया जा रहा है। हालांकि वैज्ञानिक तरीके से अभी इसकी पुष्टि की गई है। कुछ विशेषज्ञों ने तो इसे अनैतिक और मनुष्य के लिए खतरनाक भी बताया है। फिलहाल चीनी सरकार ने ऐसी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।