चमगादड़ खाती दिखी चीनी महिला का वीडियो हुआ वायरल,लोगों ने उड़ाई धज्जियां

Summary :

करॉना जैसे खतरनाक वायरस तेजी से फैल जाने का खौफ पूरी दुनिया में हो गया है। इतना ही नहीं सुरक्षा के लिहाज से कई देशों ने तो जानकारी भी दी है।

करॉना जैसे खतरनाक वायरस तेजी से फैल जाने का खौफ पूरी दुनिया में हो गया है। इतना ही नहीं सुरक्षा के लिहाज से कई देशों ने तो जानकारी भी दी है। हाल ही में हुए चीन के रिसर्च में ये दावा किया गया है कि चमगादड़ और सांपों से यह वायरस इंसानों में फैला है। हुबेई प्रांत के वुहान में तो लोग चमगादड़ का सूप बहुत मजे से खाते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। 
यह वीडियो एक चीनी महिला का है जो चमगादड़ के सूप बढ़े चॉव से पीते हुए नजर आ रही है। वैसे लोग इस महिला की खूब आलोचना भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इन हालातों में भी ये इनका सेवन करना बंद नहीं कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में कुछ भी खबर नहीं है कि महिला का ये वीडियो कब का है। 
ट्विटर पर इस वीडियो को woppa नाम के यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है जब Chinese delicacy के नाम पर आप चमगादड़ों Bamboo Rats और कई अजीब तरह की चीजें खाते हैं,तब #coronavirus जैसी बीमारियों की चपेट में आने पर कुछ भी नहीं पाता होने की एक्टिंग क्यों करते हैं? 

वीडियो में क्या है?
इस वायरल हो रही वीडियो में एक महिला चॉपस्टिक से चमगादड़ को पकड़कर खाने में लगी हुई है। खबर लिखे जानें तक इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि 11.6 हजार लोग इसे लाइक कर चुके हैं। 
नहीं आ सकता इनमें बदलाव


चाइना बायकॉट


सभी फ्लाइट्स को रोक दिया जाए

रिपोट्स की मानें तो हुबेई प्रांत के वुहान से निकला ये खतरनाक करॉना वायरस अब धीरे-धीरे पूरे चीन में और फिर दुनिया में तेजी से फैलने लगा है। 

Desk Team