कोरोना वॉरियर शव दफनाने से पहले थककर लेटा जमीन पर,तस्वीर हुई वायरल

Summary :

हाल ही में इंटरनेट की दुनिया में कोरोना वॉरियर की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में कोरोना वॉरियर पीपीई किट पहने जमीन पर आराम फरमा रहा है।

हाल ही में इंटरनेट की दुनिया में कोरोना वॉरियर की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में कोरोना वॉरियर पीपीई किट पहने जमीन पर आराम फरमा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्यकर्मी कोरोना का शिकार होने के कारण जान गंवाने वाली एक महिला को दफनाने से पहले सुस्ता रहा था। फोटो को रॉटयर्स के फोटोग्राफर अदनान अबीदी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जिसके बाद इसे सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है।
हमेशा याद रखा जाएगा योगदान
इस तस्वीर को आईएएस अवनीश शरण ने साझा किया है उन्होंने कैप्शन में लिखा, कोरोना से मृत एक महिला के शव को दफनाने से पहले थका हुआ एक स्वास्थ्यकर्मी। करोना वॉरीअर के योगदान को ना केवल आज बल्कि पूरे इतिहास में याद रखा जाएगा और यह तस्वीर दिल्ली की है। फोटो: अदनान अबीदी। 

सोशल मीडिया की जनता ने दिया ऐसा रिएक्शन…

 
बता दें कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 22 लाख के पार जा पहुंचा है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 42,518 हो चुका है।

Desk Team