मानेसर शिविर में चीन के वुहान से लौटे भारतीयों ने मास्क पहनकर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

Summary :

शनिवार सुबह दिल्ली चीन के वुहान से 324 भारतीय पहुंच गए हैं। चीन में इस समय कोरोना वायरस फैला हुआ है। इस वायरस के फैलने के बाद दूसरे देशों के लोग जो वहां थे वह अपने देशों

शनिवार सुबह दिल्ली चीन के वुहान से 324 भारतीय पहुंच गए हैं। चीन में इस समय कोरोना वायरस फैला हुआ है। इस वायरस के फैलने के बाद दूसरे देशों के लोग जो वहां थे वह अपने देशों में जा रहे हैं। आईटीबीपी और भारतीय सेना के सेंटर में स्क्रीनिंग के बाद इन 324 भारतीयाें को भेज दिया गया है। 
200 से ज्यादा इसमें भारतीय छात्र हैं। कोरोना वायरस से चीन में अब तक 259 लोगों मर चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मास्क लगाकर इस वीडियो में कुछ लोग डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मानेसर कैंप का यह वीडियो है। उस कैंप में चीन से आए भारतीय हैं। 
देखें यह वायरल वीडियो


इस वीडियो को ट्विटर पर एयरइंडिया के पीआरओ धनंजय कुमार ने पोस्ट किया है। 
इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं यूजर्स

इस वीडियो को अब तक ट्विटर पर 12 हजार लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं आया है कि यह मानेसर कैंप का है या नहीं। हालांकि इस वीडियो में लोगों ने मास्क लगाया हुआ है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग मानेसर कैंप लिख रहे हैं। 

Desk Team