इस शिक्षिका ने बच्चों को ऐसे समझाया हाथ धोने का महत्व, वीडियो हुआ वायरल

Summary :

कोरोना वायरस के कहर से दुनिया भर में अब तक 5400 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। इसका अब तक इलाज कोई भी तलाश कर पाया है। इसकी दवा इाार वैक्सीन बनाने में भारत के साथ कई देशों

कोरोना वायरस के कहर से दुनिया भर में अब तक 5400 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। इसका अब तक इलाज कोई भी तलाश कर पाया है। इसकी दवा इाार वैक्सीन बनाने में भारत के साथ कई देशों के वैज्ञानिक रिसर्च में जुटे हुए हैं। हालांकि लोगों को इससे बचने के लिए विशेषज्ञों ने साफ-सफाई और हाइजीन पर ध्यान रखने को कहा है। वैसे तो हाथों की साफ-सफाई बहुत ही जरूरी होती है। 
ऐसा इसलिए संक्रमण शरीर में हाथों से ही फैलता है। इसी बीच एक शिक्षिका का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें बच्चों को टीचर हाथ धोने का महत्व समझा रही हैं। बता दें कि शिक्षिका ने हाथ धोने का महत्व बच्चों को बहुत ही शानदार उदाहरण देकर समझाया है। 
ली ट्रॉट नाम के ट्विटर यूजर ने इस वीडयो को शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्‍शन में लिखा, साबुन से हाथ धोना कितना महत्वपूर्ण है,बच्चों को यह समझाने के लिए एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का सबसे उपयुुक्त डेमो।

ऐसे समझाया वीडियो में
वीडियो में आप देख सकते हैं कि पानी में तैरते काली मिर्च के पाउडर के कणों को शिक्षिका ने कोविड-19 बताया है। उसके बाद वह इस वायरस वाले पानी में फिर अपने किसी छात्र को उंगली डुबोने को कहती हैं। उसके बाद जब वह छात्र की उंगली उस पानी से बाहर निकलवाती है तो उसमें काली मिर्च पाउडर के कर्ण लग जाते हैं। उसके बाद वह बच्चों को बताती हैं कि हमारे हाथों में ऐसे ही वायरस चिपक जाता है। 
उसके बाद साबुन घुले पानी में छात्र से शिक्षिका उंगली डालने के लिए कहती हैं। फिर वह काली मिर्च पाउडर वाले पानी में बच्चे को अपनी उंगली डालने के लिए कहती हैं। साबुन के अंश उंगली में लगा होता है उसकी वजह से काली मिर्च पाउडर के कर्ण दूर हो जाते हैं। सारे छात्र इसे देखते ही उत्साहित हो जाते हैं। बच्चों को साबुन से हाथ धोने पर शिक्षिका समझाती है कि ऐसे वायरस दूर भाग जाता है। 
इस वीडियो के जरिए साबुन से हाथ धोने का महत्व बच्चों को एक बेहतरीन उदाहरण से बताया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि साबुन से हाथ धोने के महत्व को समझने के बाद सारे ही छात्र बहुत उत्साहित नजर आए। डॉक्टर ने कहा है कि लगभग 20 सेकेंड तक साबुन से हाथ अच्छे से धुलते हैं। वॉशरूम जाना कार्यस्‍थल पर संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में सैनिटाइजर का इस्तेमाल लोग करें। लेकिन एक रिसर्च में पता चला है कि बार-बार हाथ सैनिटाइजर से साफ करना सेहत के लिए नुकसान दायक होता है। 
दुनिया के 122 देशों में कोरोना वायरस फैल गया है। कोरोना वायरस के अब तक 1.43 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं इस वायरस से 5400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 

Desk Team