दुनिया भर में कोरोना वायरस से अब तक 6000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जबकि इस खतरनाक वायरस से विश्व भर में लाखों लोग संक्रमित हैं। कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर में जन्मा है और दुनिया के 122 देशों में यह पहुंच गया है।

इस वायरस को WHO ने महामारी बता दिया है। इस वायरस की दहशत इतनी बढ़ गई है कि अपने घरों में कई देशों के लोगों ने कर दिया है। इसी बीच कोरोना की वजह से केरल के एक शख्स का बिजनेस खूब चल रहा है।

बता दें कि केरल के मुवत्तुपुझा में कोरोना टेक्सटाइल्स के नाम से एक शख्स ने सालों पहले दुकान खोली थी। हालांकि अब उनकी दुकान वायरस की वजह से पॉपुलर हो गई है। एक कपड़ की दुकान कोरोना टेक्सटाइल्स है। इस दुकान के नाम पर जब मालिक से बात हुई तो उन्होंने कहा कि यह नाम रखने के पीछे कोई खास वजह नहीं थी।

दुकान के मालिक ने कहा कि जब उन्होंने दुकान खोलने का विचार किया तो कई सारे नाम उन्होंने सोचे थे लेकिन कोई भी नाम उन्हें पसंद नहीं आ रहा था। फिर उन्होंने यह शब्द एक दिन डिक्शनरी में देखा और उन्हें यह नाम पसंद आया और अपनी दुकान का रख दिया।

दुकान ने मालिक ने कहा, मेरी दुकान फेमस हो गई जैसे ही कोरोना वायरस आया। दुकान के पास आकर लोग सेल्फी लेते हैं, कुछ लोग दुकान का नाम देखकर ही हैरान हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस आने के बाद हम लोग भी सावधान हो चुके हैं। दुकान में हैंड सैनेटाइजर हमने अपने ग्राहकों के लिए रख दिया है, उनकाे हैंड सैनेटाइजर देते हैं जो भी दुकान के अंदर आता है।


Download Android App
Download iOS App



