देश की पहली रैपिड रेल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को उद्घाटन करने वाले है। जिसके बाद प्रधानमंत्री खुद भी इस ट्रेन के पहली सवारी कर सकते है।
मेट्रो की तरह दिखने वाली रैपिड रेल काफी दिलचस्प है। ट्रेन में खास तरह के फीचर्स लोगों को मिलेंगे जिससे उनकी यात्रा आरामदायक होगी।
इस रेल कॉरिडोर का निर्माण दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तहत किया जा रहा है।
इस ट्रेन का संचालन पहले चरण के तहत साहिबाबाद-दुहाई के बीच किया जाएगा। जिसकी कुल लंबाई 17 किलोमीटर है।
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल की पुरे कॉरिडोर की लंबाई 82 किलोमीटर है, जिसमें 14 दिल्ली में और 68 उत्तर प्रदेश में हैं।
इस पूरे रूट में कुल 24 स्टेशन होंगे, जिसमें दुहाई और मोदीपुरम में दो डिपो भी शामिल है।
फिलहाल इस रूट से उत्तर प्रदेश के लोगों को ज्यादा फायदा होगा। साल 2025 के जून तक इस पुरे आरआरटीएस कॉरिडोर की शुरू होने की उम्मीद है।
इस परियोजना की कुल लागत 30,274 करोड़ रुपये है। जो तेजी से पुरे होने की तरफ बढ़ रहा है। वर्तमान में ये देश का पहला प्रोजेक्ट है, जिसमें 30 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
रूट के स्टेशनों के नाम सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर दक्षिण, मोदीनगर उत्तर, मेरठ दक्षिण, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम आदि है।


Download Android App
Download iOS App











