कभी सोचा है कि आपने सब्जी बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं और इसी दौरान दिल से सब्जी काटने में लगे हो। तभी एक दम साफ चमचमाती हुई शिमला मिर्च हाथ में ले रखी हो और जैसे ही उसे कटा तो उसके बीच में से मेंढक निकल आए। तब एक मिनट के लिए तो ऐसा ही रिएक्शन हो गया आए-हाय कहा से आया ये। बता दें कि मामला कनाडा का है। Nicole Gagnon और Gérard Blackburn, Quebec के रहने वाले हैं। ये कपल डिनर के लिए खाना बना रहे थे। जैसे ही इन्होंने शिमला मिर्च को काटा तो उसमें से कोई छोटा मोटा कीड़ा नहीं बल्कि एक मेंढक निकला।

सब्जी लोकल मार्केट से खरीदी
सूत्रों के हवाले से एक कपल ने लोकल मार्केट से सब्जी खरीदी और बाद में मालूम हुआ कि यह ग्रीन ट्री फ्रॉग है। Ministry of Agriculture, Fisheries and Food फिलहाल वह इस बात की जांच करने में जुटे हुए है कि आखिरकार यह मेंढक शिमला मिर्च में आया तो आया कैसे।

इस शिमला मिर्च में कोई छेद भी नहीं
इस कपल ने बताया कि इस शिमला मिर्च में कोई छेद भी नहीं था। जैसे ही उन्हें मेंढक नजर आया तो उन्होंने शिमला मिर्च और मेंढक और अलग जार में रख दिया। इसके बाद उन्होंने लोकल सुपरमार्केट में शिकायत दर्ज करवाई।

शिमला मिर्च और मेंढक को लेकर गए लैब
मिली जानकारी के मुताबिक इस साल 20 ऐसी घटनाएं अब तक सामने आ चुकी हैं। किसी में मकडिय़ां तो किसी में कीड़े। वहीं एमएपीएक्यू के स्पोकपर्सन ने बताया है कि यह मसला खाने जुड़ा हुआ है। इसे लाइट में नहीं लिया जा सकता है। फिलहाल मेंढक और शिमला मिर्च दोनों की ही जांच लैब में की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



