आमतौर पर हम कड़ी पत्तों को हर डिश में एक विशेष स्वाद के रूप में लेते हैं। लेकिन स्वाद के अलावा कड़ी पत्ते के कुछ और भी चौंका देने वाले फायदे हैं। विटामिन बी,विटामिन सी,विटामिन ए,विटामिन ई और कार्बोहाइड्रेट ,फाइबर,कैल्शियम,फास्फोरस,लोहा के साथ पैक्ड कड़ी पत्ता आपके दिल को बेहतर बनाने और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ बालों और त्वचा रोगों को भी दूर रखने में आपकी मदद करता है। तो आइए जानते हैं कड़ी पत्ता के अनेक गुणों के बारे में।

1.कड़ी पत्ता बालों को काला करने और झडऩे से भी रोकता है।
2.कड़ी पत्ते का सेवन किडनी के लिए लाभदायक होता है।

3.कड़ी पत्ते का पेस्ट बनाकर कटे और जली हुई जगह पर लगाने से आराम मिलता है।
4.कड़ी पत्ता आंखों की बीमारी में है लाभकारी। क्योंकि ये नेत्र ज्योति को बढ़ाता है।

5.कड़ी पत्ते के सेवन से बाल झडऩे की परेशानी से निजात मिलता है।
6.अगर डायबीटीज रोगी कड़ी पत्ते का सेवन रोज सुबह लगातार तीन महीनों तक करता है तो इसका फायदा जरूर होगा। इसके अलावा यदि डायबीटीज मोटापे की वजह से हुआ है तो कड़ी पत्ते के सेवन से मोटापा कम किया जा सकता है जिसकी वजह से आपको मधुमेह में से भी राहत मिलेगी।

7.केवल कड़ी पत्ता ही नहीं बल्कि इसकी जड़े भी काफी उपयोगी होती है। जिन लोगों की किडनी में दर्द रहता है। वह कड़ी 8.पत्ते का रस पिए तो उन्हें जरूर फायदा होगा।

9.कड़ी पत्ते का सेवन डायरिया डिसेंट्री ,पाइल्स,पाचन आदि में लाभकारी होता है।
10.कड़ी पत्ते का सेवन कोलेस्ट्रोल को कम करने में मददगार है।
11.कड़ी पत्ते को आवंले के तेल में मिलाने से यह बालो में टॉनिक का काम करता है।


Download Android App
Download iOS App



