CCD के मालिक की मौत के बाद लोगों ने ऐसे शेयर की अपनी कहानियां

Summary :

कैफे कॉफी डे सीरीज के संस्‍थापक वीजी सिद्धार्थ का शव मंगलुरु पुलिस ने 31 जुलाई 2019 की सुबह बरामद किया है। एक स्‍थानीय मछुआरे ने शव

कैफे कॉफी डे सीरीज के संस्‍थापक वीजी सिद्धार्थ का शव मंगलुरु पुलिस ने 31 जुलाई 2019 की सुबह बरामद किया है। एक स्‍थानीय मछुआरे ने शव को पहली बार 2-3 किमी दूरी पर देखा था, जहां से वह लापता हुए थे और उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तब तक अभ्यिन शुरु कर दिया था और शव मिल गया। 
शव को पुलिस ने बरामद कर लिया और उसे गवर्नमेंट वेनलॉक अस्पताल भेज दिया गया, जहां पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वह कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एमएस कृष्‍णा के दामाद थे और 29 जुलाई की सुबह लापता हो गए थे। सिद्धार्थ द्वारा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और कॉफी डे परिवार के लिए एक पत्र भी लिखा था जो सोशल मीडिया पर सामने आया था। 

सिद्धार्थ ने पत्र में लिखा है, जिन लोगों ने मुझ पर विश्वास किया उन्हें निराश करने के लिए मैं माफी चाहता हूं। मैं लंबे समय से लड़ा लेकिन आज मैं हार मानता हूं क्योंकि मैं एक प्राइवेट इक्विटी लेंडर पार्टनर का दबाव नहीं झेल पा रहा हूं, जो मुझे शेयर वापस खरीदने के लिए फोर्स कर रहा है। इसका आधा ट्रांजैक्‍शन मैं 6 महीने पहले एक दोस्त से बड़ी रकम उधार लेने के बाद पूरा कर चुका हूं। सिद्धार्थ ने अपने पत्र में बताया है कि दूसरे लेंडर उन पर दबाव बना रहे थे जिसकी वजह से वह हार चुके हैं। 


लोगों ने ऐसे की अपनी यादें ताजा

इसी बीच उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद ट्विटर पर लोगों ने उनकी कैफे कॉफी डे की यादें साझा करना शुरु कर दिया। यदि आप 90 के दशक के बच्चे थे, तो आप जानते हैं कि कैफे कॉफी डे उन जगहों में से एक था, जहां आप एक अच्छा कप कॉफी पीने की उम्मीद कर सकते थे। वास्तव में, कैफे संस्कृति सीसीडी के साथ शुरु हुई। 


1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

Desk Team