शख्स ने नहीं खोला दरवाजा, दोस्तों ने बुला ली पुलिस, फिर जो हुआ देख छूट जाएगी हंसी

Summary :

इंटरनेट की दुनिया पर आए दिन ऐसी वीडियो सामने आती रहती है, जिन्हें देख लोगों की कभी हंसी छूट जाती है तो कभी उन्हें हैरानी होती है। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक कमरे के बाहर पुलिस और कई लोगों को खड़ा हुआ देखा जा सकता है। आप भी सोच रहे होंगे की शायद यहां कोई बड़ा हादसा हो गया है लेकिन जब आप वीडियो को पूरा देखेंगे तो आपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दोस्तों ने बुलाई पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो @rose_k01 नामक अकाउंट ने…

Deep-Sleeping Boy Sparks hilarious emergency

इंटरनेट की दुनिया पर आए दिन ऐसी वीडियो सामने आती रहती है, जिन्हें देख लोगों की कभी हंसी छूट जाती है तो कभी उन्हें हैरानी होती है। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक कमरे के बाहर पुलिस और कई लोगों को खड़ा हुआ देखा जा सकता है। आप भी सोच रहे होंगे की शायद यहां कोई बड़ा हादसा हो गया है लेकिन जब आप वीडियो को पूरा देखेंगे तो आपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Deep-Sleeping Boy Sparks hilarious emergency

दोस्तों ने बुलाई पुलिस

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो @rose_k01 नामक अकाउंट ने शेयर किया है। बताया जा रहा है कि यह क्लिप कोटा के एक बॉयज हॉस्टल का है, जहां दोस्त के रूम का गेट नहीं खोलने पर उसके अन्य दोस्तों ने पुलिस बुला ली। दरअसल, शख्स के दरवाजा नहीं खोलने के कारण सभी को लगा कि उसने कुछ गलत कदम ना उठा लिया हो। इसी कारण उन्होंने पुलिस को फोन कर बुला लिया।

ये वीडियो @rose_k01 नामक अकाउंट ने शेयर किया है।

वहीं, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गेट खोलने में कामयाबी हासिल की लेकिन जब गेट खुला और उन्होंने अंदर जो देखा उसे देख सभी हैरान रह गए क्योंकि शख्स अंदर मजे से हो रहा था। अब इस वीडियो को देख यूजर्स भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।

यूजर ने कहा-गजब की नींद

वायरल हो रहे वीडियो को अब तक लगभग 4 लाख यूजर्स देख चुके हैं, जबकि 5 हाजर से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। वहीं वीडियो देख यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं कमेंट बॉक्स में दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मुझे खुशी है वह ठीक है लेकिन क्या गजब की नींद थी कि इतनी आवाज के बाद भी उसे कुछ सुनाई नहीं दिया?”। वहीं, अन्य लोगों ने देखा, “एक पल के लिए लगा कि शख्स ने पढ़ाई के प्रेशर में ये कदम उठाया है” ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid