दिल्ली मेट्रो के गेट पर शरारत करते लड़कों का वीडियो देख भड़के लोग, DMRC ने किया ऐसे रिएक्ट

Summary :

दिल्ली मेट्रो के इस वायरल वीडियो पर लोग भड़क गए। सोशल मीडिया यूज़र्स ने कहा कि ऐसे लोगों पर फाइन लगना चाहिए। दिल्ली मेट्रो के इस वायरल वीडियो में दो युवकों को बंद होते मेट्रो गेट को अपने पैर से जानबूझकर रोकते देख सकते हैं।

आजकल लोग दिल्ली मेट्रो के नियमों की धज्जियां उड़ाते खूब देखे जा रहे हैं। आए दिन इंटरनेट पर दिल्ली मेट्रो का कोई ना कोई वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग डीएमआरसी की अपील के बावजूद ऊटपटांग हरकते करते नजर आते हैं। इस बार भी दिल्ली मेट्रो का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग भड़क गए हैं।
आजकल लोग अपनी मजे के लिए लोगों को परेशान करने से भी पीछे नहीं हटते हैं और ऐसा ही कुछ इस बार दिल्ली मेट्रो के अंदर भी देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लेटेस्ट वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़के सिर्फ मौज-मस्ती करते दिखाई दे रहे है और अपने मजे के लिए वो कुछ ऐसा कर रहे हैं जिसे देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

वायरल वीडियो में दो लड़के मस्ती करने के चक्कर में मेट्रो के कोच का दरवाजा बंद नहीं होने दे रहे हैं। वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो करोल बाग स्टेशन पर खड़ी हुई है और दरवाजा खुला हुआ है। मगर जैसे ही दरवाजा बंद होने लगता है, वैसे ही वो दोनों लड़के अपना-अपना पैर फंसा देते है और ऐसा एक नहीं बल्कि कई बार करते हैं।
हैरानी की बात तो यह है कि आसपास में मौजूद अन्य लड़कों द्वारा उनको रोकने के बजाय इस पूरे मामले का वीडियो बनाया जाता है और इस गैर जिम्मेदाराना हरकत पर सभी हंसी ठिठोली करते हुए भी दिखाई दे रहें हैं। 8 जूव को इस वीडियो को ट्वीटर शेयर करते हुए एक यूजर ने डीएमआरसी से इसकी शिकायत की गई थी, जिसके तुरंत बाद ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इस पर रिप्लाई दिया था।
वीडियो पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की तरफ से कमेंट किया गया कि नमस्कार। कृपया कोच नंबर प्रदान करें। ट्रेन के अंदर और बाहर कोच नंबर लिखा होता है। इस वीडियो को अबतक हजारों लोग देख चुके हैं और वीडियो को लाइक्स भी मिले है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी नाराज है और वो कॉमेंट के जरिए ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की डिमांड कर रहे हैं।

Desk Team