जब बारिश में पानी-पानी हुई दिल्‍ली में फंसा था ऑटो,इस पुलिसवाले ने जीता सबका दिल

Summary :

जहां एक ओर दिल्ली वाले तेज गर्मी से दुखी होकर मानसून के जल्द आने के इंतजार में बैठे हुए थे। वहीं अब ऐसा लग रहा है ये मानसून जैसे किसी बड़ी मुसीबत को बुलावा देने से कम नहीं है।

जहां एक ओर दिल्ली वाले तेज गर्मी से दुखी होकर मानसून के जल्द आने के इंतजार में बैठे हुए थे। वहीं अब ऐसा लग रहा है ये मानसून जैसे किसी बड़ी मुसीबत को बुलावा देने से कम नहीं रहा। जी हां दरअसल ऐसा इस वजह से मानसून की बरसात ने दिल्ली वालों की परेशानियों में इजाफा कर दिया है। शनिवार देर रात से दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश हुई। ऐसे में रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, वहीं मिन्टो ब्रिज के नीचे इतना ज्यादा पानी जमा हो गया कि एक बस चालक की मौत तक हो गयी है।
इसके अलावा आईटीओ के पास अन्ना नगर में नाले के नजदीक बनी 10 झुग्गियों को पानी का तेज बहाव ने तहस-नहस कर दिया। खैर, इन सब चीज़ो के बीच सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने कइयो का दिल जीत लिया।
ऑटो कहीं पलट न जाये 
इस दिल को छू लेने वाली तस्वीर को ट्विटर यूजर @ANINDYAtimes ने साझा किया है,इसके कैप्शन  में उन्होंने लिखा, ‘कल यह लम्हा कैमरे में कैद किया। दिल्ली की भारी बारिश के बाद जमा हुए पानी में फंसे एक ऑटो चालक की मदद करता दिल्ली पुलिस का एक कॉन्स्टेबल।

इस वायरल हो रही तस्वीर पर बहुत से लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है। कुछ ने कहा कि दिल्ली पुलिस के इस जवान को हमारा सलाम है। वहीं किसी ने उम्मीद जताई की काश सभी पुलिसकर्मी ऐसे होते।

Desk Team