क्या हुआ जब आसमान में थरथराने लगा एयरप्लेन, वीडियो देख कांप जाएगी आपकी रूह

Summary :

एयरप्लेन में बैठकर बादलों के ऊपर उड़ना और सुंदर नजारा देखना सभी को पसंद होता है। लेकिन खराब मौसम में इसमें बैठना किसी डरावने सपने से कम नहीं होता। अब ऐसी ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें यात्रियों की उस समय सांसे अटक गई जब खराब मौसम के कारण विमान में उथल-पुथल मच गई। आसमान में थरथराने लगा एयरप्लेन दरअसल, सोमवार को दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो फ्लाइट में उस समय यात्रियों का खौफनाक मंजर से सामना हुआ जब फ्लाइट खराब मौसम के कारण हिलने लगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @kashur_tamadun नाम…

delhi srinagar indigo flight suffers heavy turbulence

एयरप्लेन में बैठकर बादलों के ऊपर उड़ना और सुंदर नजारा देखना सभी को पसंद होता है। लेकिन खराब मौसम में इसमें बैठना किसी डरावने सपने से कम नहीं होता। अब ऐसी ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें यात्रियों की उस समय सांसे अटक गई जब खराब मौसम के कारण विमान में उथल-पुथल मच गई।

delhi srinagar indigo flight suffers heavy turbulence

आसमान में थरथराने लगा एयरप्लेन

दरअसल, सोमवार को दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो फ्लाइट में उस समय यात्रियों का खौफनाक मंजर से सामना हुआ जब फ्लाइट खराब मौसम के कारण हिलने लगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @kashur_tamadun नाम के अकाउंट ने वीडियो को शेयर किया है। साथ ही लिखा है, ”दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट खराब मौसम के कारण गंभीर गड़बड़ी की चपेट में आ गई। खराब मौसम में ट्रैवल करने से बचें।”

delhi srinagar indigo flight suffers heavy turbulence

यहां देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री विमान में बैठे है और तेज हवाओं के कारण प्लेन हिल रहा है। बीच में हवाई जहाज और भी तेजी से हिलने लगता है वीडियो देखने से ऐसा लग रहा है कि मानो जमीन पर भूकंप आ गया हो। इस भयावह वीडियो में यात्रियों के बीच डर का माहौल साफ-साफ देखा जा सकता है।

ये वीडियो @kashur_tamadun अकाउंट ने शेयर किया है।

कश्मीर में हुई ताजा बर्फबारी

बता दें, रविवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जम्मू-कश्मीर के लिए तीन दिन की बर्फबारी का अलर्ट जारी किया था। वहीं, 19 फरवरी को कश्मीर के कुछ हिस्सों में ताजा बर्फबारी हुई। ऑल इंडिया रेडियो न्यूज द्वारा एक्स पर साझा किया गया गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें बर्फ से ढकी घाटी का एक आश्चर्यजनक दृश्य दिखाया गया था।


हालांकि विमान के वायरल होते इस वीडियो ने नेटिज़न्स को भयभीत कर दिया है। वहीं एक्स यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं, वहीं कुछ ने तो विमान से जुड़े अपने डरावने एक्सपीरियंस भी शेयर किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “2021 में, मैं बेंगलुरु से कश्मीर वापस यात्रा कर रहा था और सबसे खराब अशांति देखी। हवाई जहाज ने बस एक छलांग लगाई और हर कोई घबरा गया। अब मुझे हवाई यात्रा करने से डर लगता है।” वहीं, अन्य ने लिखा, ”ऐसी घटनाएं देखकर अब मुझे भी डर लगने लगा है”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid