Delhi Election Results 2020: कांग्रेस नहीं खोल पाई खाता, लोगों ने ट्रोल करते हुए बनाए मजेदार Memes

Summary :

11 फरवरी मंगलवार यानी आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। अभी भी दिल्ली की 70 सीटों पर गिनती जारी है। अभी तक के दिल्ली के रुझानों से यह तो पता लग गया

11 फरवरी मंगलवार यानी आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। अभी भी दिल्ली की 70 सीटों पर गिनती जारी है। अभी तक के दिल्ली के रुझानों से यह तो पता लग गया है कि आम आदमी पार्टी एक बार फिर से अपनी सरकार दिल्ली में बनाएगी। 
हालांकि भाजपा को सिर्फ 7 सीटें ही मिलनी हैं तो वहीं कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी ने एक बार फिर से खाता भी नहीं खोला है। दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की ऐसी हालत देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब मजाक उड़ा रहे हैं। कांग्रेस को सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रोल करना शुरु कर दिया है। दिल्ली में कांग्रेस का खाता ना खुलने पर यूजर्स ने उनपर मीम्स बना दिए हैं और ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं। 
ट्विटर पर अमित नाम एक यूजर ने लिखा, सैकड़ों साल पहले कही गई चाणक्य की बात आज सच साबित हो गई जिस राज्य की प्रजा लालची हो, वहां सिर्फ ठग शासन करता है। 

पीएम मोदी के ट्यूबलाइट वाले बयान को लेकर ट्विटर पर एक यूजर ने कहा, इवीएम ठीक क्यो की ट्यूबलाइट एंड पार्टी भी एक सीट आगे चल रही है। जबकि अन्य यूजर ने कहा, अरे कांग्रेस भी चुनाव लड़ी थी क्या। एक और यूजर ने कहा,दिल्ली में सरकार किसी की भी बनें मुख्यमंत्री तो शिवसेना का ही होगा।

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

13.

14.

15.

16.

Desk Team