मोनालिसा की ननद रिया की शादी हुई धूमधाम से सम्पन्न,देखें खूबसूरत तस्वीरें

Summary :

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर हस्ती मोनालिसा की ननद हाल ही में शादी के बंधन में बंध चुकी है। मोनालिसा की ननद रिया सिंह की शादी की सारी रस्में कुछ घंटे पहले ही पूरी हुई है।

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर हस्ती मोनालिसा की ननद हाल ही में शादी के बंधन में बंध चुकी है। मोनालिसा की ननद रिया सिंह की शादी की सारी रस्में कुछ घंटे पहले ही पूरी हुई है। इतना ही नहीं अदाकारा की ननद की शादी की कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। खास बात यह भी है शादी समारोह की तस्वीरें खुद मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
यहां देखिए मोनालिसा द्वारा शेयर की गई कुछ खूबसूरत तस्वीरें…
मोनालिसा की ननद उनकी लाइफ  में बहुत स्पेशल हैं और शादी को और ज्यादा अच्छा बनाने के लिए उन्होंने अपना बहुत योगदान भी दिया है। शादी की रात उनकी ननद कायमात ढा रही थीं। 
अपनी ननद की शादी की जितनी तस्वीरें मोनालिसा ने पोस्ट की है,वो सभी एक से बढ़कर एक है। शादी की इन तस्वीरों में रिया पीले रंग का जोड़ा पहने दिख रही हैं। 
वहीं रिया के पति की बात करें तो उन्होंने क्रीम कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ है। तस्वीर में ये जोड़ा जहां एक और फेरे लेते हुए दिखे तो वहीं दूसरी तस्वीर में पति रिया की मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आए। 
इस तस्वीर में खुद मोनालिसा कहर ढा रही हैं। मोनालिसा ने इस शादी के  हर एक खूबसूरत लम्हें को अपने कैमरे में कैप्चर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आप देख सकते है मोनालिसा की ननद रिया की खुशी तो देखते ही बन रही थी। 
रिया की शादी में तहलका मचाने के लिए मोनालिसा बेहद खूबसूरत लहंगा पहने नजर आईं।  अदाकारा ने जैसे ही शादी समारोह में एंट्री उस दौरान सभी की निगाहे मोनालिसा पर जा टिकी।
 रिया की शादी में मोना ने पीच कलर का खूबसूरत लहंगा पहना । बड़े मांग टीके और ईयरिंग के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा लिया । 

Desk Team