आज के समय में पैसा कमाना मुश्किल काम नहीं है। लोगों को बस स्किल्स और स्मार्टली काम करने का तरीका आना होना चाहिए. कहा जाए तो डिजिटल वर्ल्ड ने पैसा कमाना काफी आसान कर दिया, ऐसे में लोग इंटरनेट की मदद से काफी पैसे कमा लेते है। आज हम आपको ऐसे ही एक शख्स के बारे में बताने वाले है जो अपनी सोचने की कला से प्रतिदिन 26 से 32 हजार रुपये कमा लेता है।
डिलीवरी ड्राइवर है शख्स
आप अक्सर सोचते होंगे की सामान की डिलीवरी करने वाले ड्राइवर्स हमेशा गरीब ही होते हैं लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक डिलीवरी ड्राइवर दिन में £300 यानि भारतीय मुद्रा में लगभग 32 हज़ार रुपये कमा लेता है। ये सुनकर आपको शायद यकीन न हो लेकिन ये सच है। ड्राइवर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट DeliveryManiac पर अपने काम के बारे में बताया है।
डिमांड के हिसाब से काम
शख्स ने बताया है कि वो काम की डिमांड और घंटों के हिसाब से कमाई करता है। वो किसी एक डिलीवरी ऐप से बंधकर नहीं रहता। सुबह 3 घंटे वो किसी और ऐप के लिए काम करता है और जैसे ही फूड डिलीवरी की डिमांड बढ़ती है, वो ज्यादा पॉपुलर फूड ऐप के लिए डिलीवरी करना शुरू कर देता है। रात 12 बजे तक काम करके वो दिन में 26 से 32 हज़ार रुपये तक कमा लेता है।
जहां ज्यादा पैसे वहां एक्स्ट्रा राउंड
ड्राइवर ने अपने वीडियो में बताया है कि सारा खेल सही वक्त पर सही डिलीवरी प्लेटफॉर्म चुनने का है। जब जहां उन्हें पैसे ज्यादा मिल रहे होते हैं, वहां वो एक्स्ट्रा राउंड भी लगा लेते हैं। जब ड्राइवर कम होते हैं, तब काम लेकर उन्हें ज्यादा पैसे मिल जाते हैं। इस तरह वो औसतन 31-32 हज़ार रुपये दिन में कमा लेता है। अगर महीने के हिसाब से इसे देखा जाए तो शख्स एक महीने में करीब 7 लाख रुपये कमा लेता है। इसलिए कहा जाता है कि इंसान को स्मार्टली काम करना आना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App






