अक्सर ऐसा होता है जब आदमी फ्री की चीज पाने के लिए कोई न कोई जुगाड़ करता रहता है। ऐसे में कई बार तो बात इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि लोग फ्री की चीज पाने के लिए लड़ाई-झगड़ा तक करना शुरू कर देते हैं। लेकिन इनमें से कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो फ्री की चीज पाने के लिए सारी हदें पार कर देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला लखनऊ से सामने आया है।

दरअसल हुआ कुछ यूं कि आलमबाग में फ्री में पान न दिए जाने पर एक व्यक्ति ने पान वाले के होंठ और कान पर काट लिया है। यह घटना उस दौरान हुई जब 28 साल का शालू देर रात 10 बजे पान खाने के लिए दुकान पर गया। जिस समय शालू पान खाने के लिए सत्येंद्र की पान की दुकान पर पहुंचा तब वह अपनी दुकान बंद कर रहा था।

पहले तो शालू ने सत्येंद्र से फ्री में मान खिलाने की मांग की,मगर जब सत्येंद्र ने मुफ्त का पान देने के साफ मना कर दिया तब फ्री में पान न मिलने पर शालू बौखला गया और उसने गुस्से में आकार सत्येंद्र पान वाले को पत्थर मारने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं शालू ने पान वाले के कान और होठ पर भी अपने दांत से काट लिया।

पान वाले के साथ इस तरह की बतमीजी करने के बाद शालू वहां से तुंरत भाग गया। सत्येंद्र को बुरी हालत में देख कर वहां के एक राहगीर ने उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर सत्येंद्र का इलाज किया गया।

अब पुलिस ने शालू के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज कर ली है। जिसके बाद इस मामलें में कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इस पूरी घटना को अंजाम देने वाले शालू की उम्र 28 साल है और वह पेशे से वीडियोग्राफर है। इस तरह की हरकत करने के बाद फिलहाल शालू मौके से फरार हो गया जिसके बाद से पुलिस उसे ढूंढने की कोशिश में लगी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



