सभी के अंदर किसी न किसी प्रकार का लत होता है। आपके अंदर भी कुछ न कुछ ऐसा होगा, जैसे हो सकता है आप में से किसी को खाने का लत हो किसी को रोज गेम खेलने के आदत हो। पर क्या आप सोच सकते है कि किसी को टोलट पेपर खाने का लत हो। आपमें से कुछ लोगों को इस बात को सुनने के बाद ही काफी अजीब लग रहा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं।

जिसे ऐसा लत है, जो सभी को काफी हैरान कर रहा है। क्या है पूरी खबर जाने… ये मामला काफी ही चौंकाने वाला है। ये महिला अमेरिका की है, जिसे टॉयलेट पेपर खाना पसंद है। अपने लत के कारण ये महिला सालों से टॉयलेट पेपर खा रही है। इस मामले पर महिला का कहना है कि ऐसा करने से उसको अच्छा लगता है।

साथ ही वो टॉयलेट पेपर अपने आप में काफी फनी भी महसूस करती है। महिला का कहना है कि अगर वो टॉयलेट पेपर नहीं खाती है तो उसका दिन सभी से नहीं बीतता है। उसे ऐसा लगता है जैसे उस दिन में कोई गड़बड़ है। लास्ट में वो दिन में टॉयलेट पेपर खाए बिना नहीं रह सकती है।

बताया गया महिला का नाम सकीना है और जानकारी के अनुसार हर दिन टॉयलेट पेपर के 4 रोल खा जाती है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि महिला ने खुद कहा था कि उसका टॉयलेट पेपर खाना मूंगफली का मक्खन और जेली सैंडविच खाने जैसा था। वह कहती हैं, टॉयलेट पेपर का स्वाद और कुरकुरापन उनके मुंह में पानी ला देता है।

इस महिला को पिका नाम की एक अजीब बीमारी है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें मरीज लगातार वही अजीब चीजें खाता रहता है। इसमें मरीज मिट्टी, साबुन, चॉक आदि खाते हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि टॉयलेट पेपर खाना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। यह खाने के लिए नहीं है और इसके सेवन से गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



