इस साल भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना बुधवार के दिन की जाएगी। क्योंकि गणेश चतुर्थी 31 अगस्त बुधवार से ही प्रारंभ हो रही है।बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए बेहद खास होता है। भक्त अपने घर में गणपति बप्पा को स्थापित करते हैं और उनकी विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चन करते हैं।
भगवान गणेश की पूजा करने से वो भक्तों पर प्रसन्न होते हैं और सभी दुखों को हर लेते हैं। हालांकि कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि इन चीजों को चढ़ाने से गणपति बाप्पा नाराज हो जाते हैं। आइए जानते हैं कौन सी वो चीजें हैं…

गणपतिजी को भूलकर भी अर्पित न करें ये 5 चीजें
केतकी के फूल: कहा जाता है कि भगवान गणेश को सफेद फूल या केतकी के फूल भी नहीं अर्पित करनी चाहिए। दरअसल, शिव जी को केतकी के फूल पसंद नहीं हैं, जिसकी वजह से भगवान गणेश को भी केतकी के फूल नहीं चढ़ाए जाते हैं।
टूटे हुए अक्षत :गणेश जी की पूजा में अक्षत यानि चावल अर्पित करते समय इस बात का ध्यान रखें कि वो टूटे हुए न हों। टूटे हुए अक्षत चढ़ाने से पूजा का अशुभ फल प्राप्त होता है।
सूखे फूल: कभी भी भगवान गणेश की पूजा में सूखे और बासी फूल भूलकर भी न चढ़ाएं। पूजा में सूखे हुए फूलों का प्रयोग करना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार में दरिद्रता आती है।
सफेद चीजें : धर्म शास्त्रों के अनुसार, कभी भी भगवान गणेश की पूजा में सफेद वस्त्र, सफेद जनेऊ और सफेद चंदन न चढ़ाएं।
तुलसी : मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश की पूजा में गलती से भी तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। गणेश की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल करने से भगवान गणेश नाराज हो जाते हैं और पूजा का शुभ फल नहीं मिलता है।


Download Android App
Download iOS App



