सोने से पहले कर लें ये 4 काम,दौलत ही दौलत होगी तिजोरी में,हर काम में मिलेगी सफलता

Summary :

वास्तु शास्त्र में सुख-समृद्धि धन लाभ के लिए कई उपाय कई बताए गए हैं। इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है।

घर में किए गए छोटे-छोटे कार्यों का प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही उपाय, जिससे यश, धन और समृद्धि बनी रहे।वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात को सोने से पहले रसोई और किचन से संबंधित कुछ कार्य करके घर की नकारात्मक ऊर्जा को पूर्ण रूप से खत्म किया जा सकता है। 
रात को सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह से धो लें, फिर किसी साफ कपड़े से पोछकर बिस्तर पर जाएं। गंदे पैरों और गीले पैरों के साथ बिस्तर पर जाने से आर्थिक तंगी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
सोने से पहले कपूर जलाएं- सोने से पहले अपने कमरे में कपूर जलाने से आपको बेहतरीन नींद आएगी साथ ही आप खुद को तनाव मुक्त महसूस करेंगे। इसका सकारात्मक प्रभाव आपकी नौकरी और व्यवसाय पर भी दिखेगा। कपूर जलाने से वातावरण शुद्ध रहता है।
सोते समय सही दिशा में होना चाहिए सिर-जब भी आप सोने के लिए जाएं ध्यान रखें आपका सिर हमेशा पूर्व या फिर दक्षिण दिशा में हो। ऐसा करने से आपका नॉलेज बढ़ेगा। पूर्व और दक्षिण दिशा में सिर करके सोने को शुभ माना गया है।इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में कभी भी बाल्टी को खाली नहीं रखना चाहिए माना जाता है कि रात को सोने से पहले बाथरूम में बाल्टी भरी हुई रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ऐसा करने से कभी भी घर में धन की कमी नहीं होती है।

Desk Team