माघ महीने के कृष्ण पक्ष में जो अमावस्या आती है उसे मौनी अमावस्या भी कहते हैं। इस साल 24 जनवरी शुक्रवार यानी आज मौनी अमावस्या है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पवित्र नदियों या तीर्थ में इस दिन स्नान करने से व्यक्ति को पुण्य मिलता है। साथ ही कुछ खास उपाय इस दिन करने से भाग्य भी बदल जाता है। चलिए आपको बताते हैं उन खास उपायों के बारे में जिन्हें मौनी अमावस्या के दिन करने से बदल जाएगा आपको भाग्य।

आटे में शक्कर मिलाकर चींटियां को खिलाएं

धार्मिक मान्यता है कि चींटियों को आटे में शक्कर मिलाकर मौनी अमावस्या के दिन चींटियों को खिलाने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
मछलियों को खिलाएं आटे की गोलियां बनाकर

मौनी अमावस्या के दिन स्नान के बाद आटे की गोलियां किसी भी तालाब में जाकर मछलियों को खिला दें। ऐसा करने से आपके जीवन में आ रहीं सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
तिल से बनी रोटी गाय को खिलाएं

मौनी अमावस्या के दिन गाय को तिल से बनी रोटी खिलाने से घर में पारिवारिक कलह खत्म हो जाते हैं। अगर आपके घर में भी परेशानियां हैं तो आप भी आज के दिन यह उपाए कर लें।
चावल की खीर बनाएं

मौनी अमावस्या के दिन चावल की खीर बनाकर भगवान शिव और माता लक्ष्मी को भोग लगाने से आपके जीवन में सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। इतना ही नहीं धार्मिक मान्यता है कि घर से दरिद्रता भी यह उपाए करने से दूर हो जाती है।
कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाए

अगर आपको भी कालसर्प दोष से मुक्ति पानी है तो इसके लिए आप मौनी अमावस्या के दिन चांदी के नाग और नागिन जोड़े की पूजा स्नान के बाद करें और फिर उसे नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आप कालसर्प दोष से मुक्त हो जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



