इस साल होली का त्योहार 9 व 10 मार्च को मनाया जा रहा है। 9 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा,जबकि 10 मार्च को होली खेली जाएगी। खुशियों का पर्व होली पर रंगों का बहुत ज्यादा महत्व होता है। होली का त्योहार देश के हर राज्य में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। रंगों के इस त्योहार की सभ्यता और परंपराएं अलग होती है। यहां जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त…

होली 2020 शुभ मुहूर्त
संध्या काल में- 06 बजकर 22 मिनट से 8 बजकर 49 मिनट तक
भद्रा पुंछा – सुबह 09 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 51 मिनट तक
भद्रा मुखा : सुबह 10 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक

होलिका दहन पर करें ये उपाय
1.अगर आप होलिका दहन के दिन होलिका के दर्शन करते हैं तो शनि-राहु-केतु के दोषो से आपको मुक्ति मिल जाती है इसके साथ ही शनि के प्रभावों से भी छुटकारा मिलता है।

2.कहा जाता है कि होली की भस्म का माथे पर टीका लगा लेने से नजर दोष एंव उपरी हवा की बाधाओं से भी छुटकारा मिल जाता है।

3.होलिका की भस्म चांदी की डिब्बी में रखने से सभी परेशनियों से मुक्ति मिल जाती है।

4.होलिका दहन के वक्त तीन गोमती चक्र हाथ में लेकर अपने काम को 21 बार मानसिक रूप से कहकर गोमती चक्र अग्नि में डाल दें,इसके बाद हाथ जोड़कर आ जाएं।

5.कार्य पूरे नहीं आने पर आटे का चौमुखा दीपक सरसों के तेल से भरकर कुछ दाने काले तिल के डालकर एक बताशा,सिंदूर और एक तांबे का सिक्का डाल दें। होली की अग्नि से जलाकर घर पर ये पीडि़त व्यक्ति पर से उतारकर सुनसान चौराहे पर रखकर बगैर पीछे मुड़े वापस आ जाएं। लेकिन ध्यान रखें घर के अंदर प्रेवश हाथ-पैर धोकर ही करें।


Download Android App
Download iOS App



