ठंड का मौसम जा चूका है और गर्मी ने अब अपनी पूरी तरह से दस्तक दे दी है। वैसे नए मौसम की जब शुरुआत होती है तो वह अपने साथ कई सारे बदलाव भी लेकर आता है। सर्दियों के दिनों में बेशक कुछ भी खा लो, लेकिन गर्मी के मौसम में खान-पान का खास ध्यान देना होता है। क्योंकि इन दिनों सबसे ज्यादा पाचन संबंधित परेशानियों से जूझना पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने वाले हैं,जिनको आपको गर्मियों के दिनों में अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

1.टमाटर
टमाटर सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। यह विटामिन सी की भरपूर खान होता है और इसमें पानी की मात्रा सबसे अधिक होती है। टमाटर में लाइकोपीन जैसे लाभकारी फाइटोकेमिकल्स पाएं जाते हैं, जो पुरानी बीमारियों से लेकर कैंसर तक से लड़ने में सहायक हैं।

2.तरबूज
गर्मियों के दिनों में सबसे ज्यादा तरबूज का सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। तरबूज में पोषक तत्वों के साथ पानी की भी काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। तरबूज का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। तरबूज में लाइकोपीन होने के कारण यह त्वचा को सूरज की अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाता है।

3.खीरा
गर्मियों के दिनों में खीरे का सेवन सबसे अधिक किया जाता है,आप चाहे तो खीरे को सलाद, रायता,सेंडविच,जूस या कच्चा भी खा सकते है। रोजाना खीरे का सेवन करने से शरीर में पोटेशियम,फाइबर और विटामिन सी की कमी नहीं होती।

4.लौकी
पोषक तत्वों से भरपूर लौकी में ज्यादा पानी की मात्रा होने की वजह से कारण गर्मियों में हमारे पाचन तंत्र को राहत मिलती है।

5.नींबू पानी
गर्मियों में तरोताजा रहने के लिए नींबू पानी अवश्य पिये। एक गिलास ठंडे नींबू का पानी आपको गर्मियों के दिनों में आपको हाइड्रेटेड करने में मदद करता है। आप चाहे तो इसका स्वाद बढ़ने के लिए इसमें पुदीने की पत्तियों को इस्तेमाल कर सकते हैं।



Download Android App
Download iOS App



