हिंदू धर्म में भगवान गणेज जी को सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय मंगलमूर्ति और विघ्नहर्ता आदि कई सारे नामों से पूजित बताया गया है। जो भी भक्त गणेश जी की शरण में जाता है वह उसके सभी विघ्र हर लेते हैं साथ ही श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं।

किसी भी व्यक्ति को जीवन में विद्या,बुद्धि,विवेक,यश-कीर्ति,धन वैभव आदि की कामना कर रहा हो तो उसे बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस पूजा का फल आपको जल्द ही मिलेगा। तो आइए आपको बताते हैं कि बुधवार के दिन कौन से उपाए कर लेने से गणेश जी को प्रसन्न किया जा सकता है

1.कार्यों में सफलता
बुधवार के दिन भगवान गणेशजी के इन बारह नामों का उच्चारण उनके संपूर्ण स्वरूप का ध्यान करने से गणेश जी जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। बुधवार के दिन किसी भी गणेश मंदिर जाकर उनका विधि-विधान से पूजा कर लेने और इन नामों का जप करने से सभी कामों में सफलता मिलती है।

2.धन प्राप्ति के लिए
जो कोई व्यक्ति आर्थित तंगी से जूझ रहा है तो उसे बुधवार के दिन भगवान गणेश जी को गाय के घी और गुड़ से बनी चीजें का भोग लगाना चाहिए। ये उपाए कर लेने से अचानक ही धन प्राप्ति होती है।

3.दरिद्रता का नाश
बुधवार कि दिन घर के मंदिर में सफेद रंग के गणेश जी की विधि विधान से स्थापना करें और गणेश जी की पूजा करें। ऐसा कर लेने से दरिद्रता का नाश होता है।
.jpg)
4.कलेश से छुटकारा
ऐसे लोग जिनके घर हमेशा कलेश होता है या घर के सदस्यों के बीच अनबन रहती है तो उन्हें बुधवार के दिन गणपति जी को 108 की संख्या में दूर्वा अर्पित करनी चाहिए। इसके साथ ही भगवान गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।

5.धन-वैभव के लिए
बुधवार के खास दिन गणपति के माथे पर गाय के घी में सिंदूर मिलाकर उन्हें तिलक लगाएं और अब खुद भी इस तिलक को अपने माथे पर लगाएं। इस उपाय को कर लेने से गणेजी प्रसन्न होकर आपकी सभी इच्छाएं जल्द ही पूरी करेंगे। इसके अलावा आपको धन-वैभव की प्राप्ति भी होगी।



Download Android App
Download iOS App



