देशभर में इन दिनों चैत्र नवरात्रि का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। भक्त पूरे 9 दिन उपवास रखकर मां दुर्गा को प्रसन्न करने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। वहीं पूरे नौ दिनों तक व्रत रखने के बाद लोगों को कुछ अच्छा खाने के इच्छा होती है, मगर चैत्र नवरात्रि गर्मी में है तो शाम व्रत खोलने के बाद हैवी खाना खाने के कारण तबीयत खराब होने का डर बना रहता है। तो चलिए जानते हैं व्रत खोलने के हमें किस तरह का भोजन खाना चाहिए।

व्रत खोलने के बाद खाएं ऐसा खाना….
-नौ दिनों तक लगातार भूखा रहने के बाद हर किसी व्यक्ति का कुछ न कुछ अच्छा खाने को मन करता है। मगर बहुत ज्यादा देर तक भूखे रहने के बाद तुरंत जब हम खाना खा लेते हैं तो हमारी बॉडी इसे ठीक ढंग से पचा नहीं पाती है। जिस वजह से पेट में दर्द और गैस से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

– अगर आप भी उनमें से एक हैं जिन्होंने माता रानी के पूरे 9 दिन के उपवास किये हैं तो आपको व्रत खोलने के बाद कुछ घबराहट भी महसूस हो सकती है। दरअसल, बॉडी में यूं अचानक घबराहट महसूस होना आपके शुगर लेवल का कम होने के संकेत को दर्शता है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें की अपने शुगर लेवल पर काबू पाने के लिए हैवी खाना खाने से परहेज करें। इसकी जगह आप चाहे तो फ्रूट्स और सलाद को अपनी डाइट में शामिल करें।

– व्रत खोलने के बाद समा के चावल की खिचड़ी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। ये न आपको स्वस्थ रखने में मदद करेगी बल्कि इससे आपको एनर्जी भी मिलेगी। साथ ही आप पेट में होने वाली बदहजमी से बच सकेंगे। आप चाहे तो इस खिचड़ी में सब्जियां मिलाकर इसको और पौष्टिक बना सकते हैं। नहीं तो आप इसमें दही शामिल कर लें।

-व्रत पूरा कर लेने के बाद भूलकर भी तुरंत चाय और कॉफी का सेवन नहीं करें। बता दें, पूरा दिन भूखा रहने के बाद चाय या कॉफी पीने से एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। चाय की जगह आप चाहे तो घर में बनाये हुए जूस या शिकंजी पी सकते हैं।

– इन सब बातों के अलावा एक ध्यान रखने योग्य बात यह भी है कि व्रत खोलने के तुरंत बाद कभी भी घी और तेल से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। यह सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। घी एवं तेल से बनी चीजें आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा सकती हैं।
नोट:- ऊपर लिखे गए इस लेख में दी गई सभी जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। पंजाबकेसरी.कॉम इनकी पुष्टि नहीं करता है। ध्यान रहे इन पर अमल करने से पहले किसी चिकित्सीय की सलाह लें।


Download Android App
Download iOS App



