शनिदेव की पूजा के लिए शनिवार का दिन सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। शनिदेव के क्रोध से हर किसी के मन में डर बना रहता है। लेकिन जिस से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं उन लोगों पर शनिदेव हमेशा अपनी असीम कृपा बनाए रखते हैं साथ ही उनके जीवन से सभी कष्ट और परेशनियों का अंत कर देते हैं। यदि आप भी शनिदेव को शांत रखना चाहते हैं और उनके क्रोध से अपना बचाव चाहते हैं तो भूल से भी आपको शनिवार के दिन ये गलतियां नहीं करनी चाहिए।

ये गलतियां करने से बचें…
1.शनिवार के दिन घर पर काले जूते खरीद कर ना लाएं। यदि आप काले जूते खरीद लेते हैं तो आप कभी भी किसी कार्य में सफल नहीं हो सकेंगे और आपको हर कार्य में असफलता ही मिलेगी।

2.शनिवार के दिन आपको किसी भी प्रकार का तेल लेने से भी परहेज करनी चाहिए। क्योंकि इस दिन तेल की खरीदारी करने से शनिदेव आपसे नाराज होते हैं।

3.वैस तो नमक के बिना चाहे कितना स्वादिष्टï खाना क्यों न हो सब बेकार है। लेकिन शनिवार के दिन घर में नमक भूल से भी नहीं लाना चाहिए।

4.शनिवार के दिन कैंची भी नहीं खरीदनी चाहिए। क्योंकि इस दिन कैंची खरीदने से घर की शंाति भंग हो जाती है। इसलिए इस दिन आप घर में कैंची नहीं लेकर आए।

5.इस दिन झाडू भी नहीं खरीदनी चाहिए। कहा जाता है शनिवार के दिन झाडू खरीदने से घर में गरीबी का वास होता है।

6.शनिवार के दिन काले तिल घर लेकर नहीं आने चाहिए क्योंकि इस दिन तिल खरीदने से घर में कोई काम ठीक ढंग से नहीं होता है।


Download Android App
Download iOS App



