कुत्तों को हमेशा इंसानों का सबसे वफादार जानवर माना गया है। यह हमेशा अपने मालिक के प्रति वफादार होते हैं। अच्छे दोस्त की तरह कुत्ते आपको ध्यान रखते हैं साथ ही यह आपके चेहरे पर कभी भी उदासी नहीं आने देते हमेशा हंसाते हैं। इन्हें हमारे साथ खेलना बहुत पसंद होता है।

इतना ही नहीं यह नाराज भी होते हैं। हम यह अपनी नाराजगी अच्छे से बताते हैं। दुनिया में कुछ ऐसे भी कुत्ते होते हैं जो बहुत बड़े वाले ड्रामेबाज होते हैं। ड्रामा करने में यह सबसे आगे होते हैं। इन दिनों एक कुत्ते का वीडियो टिकटॉक पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुत्ता नाखून कटवाने में नौटंकी करता हुआ नजर आ रहा है। कुत्ते ने अपनी नौटंकी से भी लोगों को दीवाना बना दिया है।

बेहतरीन एक्टिंग की इस ड्रामेबाज डॉग ने
डॉगी के इस वीडियो को टिकटॉक पर @aashinkhosla नाम के यूजर ने कुछ दिन पहले पोस्ट किया था। इस वीडियो में एक कुत्ता दिखाई दे रहा है जिसे नाखून कटवाना बिल्कुल पसंद नहीं है। इसमें देखा जा सकता है कि कुत्ते की मालकिन कैसे उसके नाखून काट रही है।
मालकिन ने कुत्ते का एक पैर पकड़ा हुआ है और नाखून काट रही है। इस कुत्ते की मालकिन जैसे ही नेल क्लटर से नाखून काटने लगती है तभी यह बेहोश होने की एक्टिंग करता है।
इस वीडियो को लाइक किया 5.8 लाख यूजसे ने

इस वीडियो को अब तक 5.8 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। इस वीडियो पर अब तक 2269 लोग कमेंट कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स कुत्ते की शानदार एक्टिंग के मुरीद हो गए हैं। जबकि इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, यह बहुत बड़ा ड्रामेबाज है।


Download Android App
Download iOS App



