Train Stunt: सोशल मीडिया एक ऐसी दुनिया है, जहां हर दिन कुछ न कुछ नया और अनोखा देखने के लिए मिल जाता है। जैस ही किसी ऐप के शॉर्ट्स पर हम जाएंगे तो ऐसे कई लोगों की वीडियो सामने आ जाती होगी जहां लोग स्टंट करते हुए देखें जा सकते हैं। स्टंट करने वाला व्यक्ति कभी-कभी कुछ ऐसा कर (Train Stunt) जाता है कि लोगों को यकीन ही नहीं होता है।

चलती ट्रेन में स्टंट करते दिखा बुजुर्ग
ऐसी ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति को ट्रेन पर लटकते हुए स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। जिस तरीके (Train Stunt) से वह ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर तो कभी हैडल को पकड़कर करतब दिखा रहे हैं उसे देख कुछ लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो रहा है। लेकिन इन कारनामों से चाचा सभी को ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग व्यक्ति कभी गेट को पकड़कर ट्रेन से बाहर अपना शरीर पूरा निकाल लेते हैं। फिर सीढ़ियों से नीचे (Train Stunt) उतरते हैं, इसके तुरंत बाद वह ऊपर आते हैं और हैंडल को पकड़कर एक तरफ लटक जाते हैं और ट्रेन के किनारे पर खड़े होकर कारनामा दिखाता है।। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुआ और लोगों ने इसे खतरनाक भी बताया है।
View this post on Instagram
ये वीडियो @rahulsharmapandit ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
बुजुर्ग के स्टंट को देख यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रियाएं
Train Stunt: बुजुर्ग का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @rahulsharmapandit ने शेयर किया है। वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। कुछ बुजुर्ग से स्टंट करने (Train Stunt) को गलत बता रहे हैं तो कई यूजर्स बुजुर्ग के कारनामों की तारीफ भी की है। लेकिन कई यूजर्स ने इसे असुरक्षित बताया है। एक यूजर ने लिखा कि जब मरने का डर खत्म हो जाता है तब लोग ऐसे ही जिन्दगी जीते हैं। जबकि एक यूजर ने लिखा कि इनके जीवन के दिन अब पूरे हो चुके हैं, शायद इसलिए यह यमराज जी के पास जाने की कोशिश कर रहे हैं।
मुंबई में रील बनाने के दौरान हुआ हादसा
ये जमाना रील का है, जहां लोग फेमस होने के लिए एक से बढ़कर एक स्टंट करते हैं ताकि लोगों उन्हें देख सकें और वह पॉपुलर हो जाएं। ऐसी ही एक दुखद (Train Stunt) घटना मुंबई से भी सामने आई थी, जहां आजम शेख नाम का एक लड़का चलती लोकल ट्रेन से स्टंट के वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। लेकिन इस बीच दुर्घटना में उसका एक हाथ चला गया। जिसके बाद पुलिस ने लोगों ने ऐसे स्टंट ना करने के लिए कहा था।


Download Android App
Download iOS App



