आज के दौर में सच्चा प्यार मिलना किस्मत की बात है, प्यार के मायने यंग जनरेशन के लिए तो जैसे ही खत्म ही हो गए हैं। अब तो हर दिन लोगों को नया प्यार हो जाता है और उतनी ही रफ्तार से वो खत्म भी हो जाता है। मगर सोश मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग ये बोल रहे हैं कि आजकल ऐसा प्यार देखने को कहां मिलता है।

इंटरनेट पर एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें वो अपनी दिवंगत पत्नी के लिए खास अंदाज में अपना प्यार जाहिर करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में बुजुर्ग शख्स का अपनी दिवंगत पत्नि के लिए प्यार देखकर किसी की भी आंखो में आंसू आ जाएंगे। आज की दुनिया में इतना सच्चा और साफ इश्क देखकर हर कोई इमोशनल हो गया है।
वायरल हो रहे वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति को सड़क किनारे एक स्टॉल से शरबत पीते हुए देखा जा सकता है। वो अपनी साइकिल पर थे और एक हाथ में उनकी दिवंगत पत्नी की तस्वीर थी। खैर, शरबत पीने से पहले उसने गिलास तस्वीर पर रख दिया और अपनी पत्नी की तरफ इशारा करते हैं। ऐसा करने के बाद वो खुद उस शरबत को पीते हैं। हां, इस तरह का प्यार भी होता है।
.jpg)
इस इमोशनल वीडियो ने हर किसी का दिल जीत लिया है और लोग इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। हर किसी को ये प्यारा वीडियो बहुत पसंद आया है और वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति के हावभाव को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने पूरी तरह हिल गए हैं क्योंकि आज से पहले उन्होंने इस तरह का प्यार नहीं देखा है। आज के दौर में तो लोग चंद मिनटों में नया प्यार ढूंढ़ लेते हैं।

उस दौर में ऐसा प्यार देखना बहुत बड़ी बात है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तारीफ बटोर रहा है और लोग वीडियो पर कॉमेंट कर अपने दिल की बात लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मैंने आज तक जितने भी वीडियो देखे हैं उनमें यह सबसे अच्छा है। हर कोई इस तरह के प्यार का हकदार है।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “जब कोई मुझसे पूछेगा कि सच्चा प्यार क्या होता है, तो मैं यह खूबसूरत क्लिप दिखाऊंगा।”


Download Android App
Download iOS App



