बीमार केयरटेकर से मिलने अस्पताल पहुंचा हाथी, इमोशनल कर देगा Video

Summary :

कुछ जानवर क्यूट होने के साथ ही काफी मिलनसार होते हैं, इन्हीं जानवरों की सूची में एक नाम हाथी का भी आता है। हाथी से जुड़े कई वीडियो आपने भी सोशल मीडिया पर देखे होंगे। जहां वह शरारत करते हैं तो कहीं लोग उनपर बैठकर सवारी करते हैं। अब हाथी से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, जहां हाथी अस्पताल में अपने केयरटेकर से मिलने के लिए पहुंचता है। केयरटेकर से मिलने पहुंचा हाथी सोशल मीडिया पर वायरल बेहद कमाल के वीडियो में एक हाथी अपने केयरटेकर पर प्यार लुटाते हुए नजर आता है। दरअसल, एक…

कुछ जानवर क्यूट होने के साथ ही काफी मिलनसार होते हैं, इन्हीं जानवरों की सूची में एक नाम हाथी का भी आता है। हाथी से जुड़े कई वीडियो आपने भी सोशल मीडिया पर देखे होंगे। जहां वह शरारत करते हैं तो कहीं लोग उनपर बैठकर सवारी करते हैं। अब हाथी से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, जहां हाथी अस्पताल में अपने केयरटेकर से मिलने के लिए पहुंचता है।

Elephant Reaches Hospital To Meet Sick Elderly Caretaker

केयरटेकर से मिलने पहुंचा हाथी

सोशल मीडिया पर वायरल बेहद कमाल के वीडियो में एक हाथी अपने केयरटेकर पर प्यार लुटाते हुए नजर आता है। दरअसल, एक हाथी अपने केयरटेकर से मिलने उस वक्त पहुंच जाता है जब उसे पता चलता है कि वो बीमार है और अस्पताल में भर्ती है।

ये वीडियो @TheFigen_ नामक अकाउंट ने शेयर किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी दरवाजे के पास बैठ हुआ है फिर वह धीरे-धीरे खिसकते हुए अस्पताल के उस कमरे में पहुंचता है, जहां उसका केयरटेकर एडमिट होता है। हाथी उसे उठाने की कोशिश करता है, लेकिन क्योंकि केयरटेकर काफी बीमार और बूढ़ा हो चुका था, इसलिए वो बेड से हिल भी नहीं पा रहा था, तो पास में ही खड़ी एक महिला ने उस बुजुर्ग का हाथ पकड़कर हाथी के सूंड को सहलाने में मदद की। इस वीडियो को जो भी देख रहा है काफी इमोशनल हो रहा है।

वीडियो पर लोग लुटा रहें प्यार

बता दें, इस वीडियो को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @TheFigen_ नामक अकाउंट ने शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘एक हाथी गांव के अस्पताल में अपने बुजुर्ग मानव साथी से मिलने आया है’। महज 27 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 5.3 मिलियन लोग देख चुके हैं, जबकि 73 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। वीडियो देख यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और अपना प्यार लुटा रहे हैं।

Elephant Reaches Hospital To Meet Sick Elderly Caretaker

एक यूजर ने लिखा, ‘इंसान ने जरूर उस हाथी के साथ कुछ अच्छा किया होगा, क्योंकि इंसानों के साथ अगर आप अच्छा करो तो वो तुरंत भूल जाते हैं, लेकिन जानवर कभी नहीं भूलते।’ वहीं अन्य ने लिखा, ‘यह बहुत खूबसूरत वीडियो है’।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid