कर्नाटक में एक ऐसा किसान जिसकी आवाज सुनने के बाद लगभग हर कोई उनका तगड़े तरीके से फैन हो गया है। आलम कुछ ऐसा कि हर कोई बेहद हैरान है कि खेत में हल चलाने वाला यह किसान कैसे दुनिया के मशहूर सिंगर जास्टिन बीबर का बेबी सॉन्ग इतनी खूबसूरती से गाते हुए दिख रहा है।
ये है देसी जस्टिन बीबर
एक रिपोर्ट के अुनसार 26 साल के किसान प्रदीप कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर में खेती करते हैं। मगर हिंदी गीतों से दूर जब वो अंग्रेजी गाने गाते हैं तब लोग उनके मंत्रमुगध हो जाते हैं। प्रदीप दिखने में बहुत ज्यादा साधारण से हैं। वो लूंगी,शर्ट और सिर पर गमच्छा लपेटे खेत में काम करते हैं।
गाने के साथ डांस भी करते हैं
वैसे देखा जाए तो प्रदीप का अंदाज बेहद अलग सा है। वो गाने के साथ-साथ डांस भी करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रदीप स्थानीय लोगों को अपनी इस कला से एंटरटेन करते हैं। ज्यादातर गांव वाले लोग तो गीत के बोल तक ही नहीं समझ पाते हैं। लेकिन वो फिर भी एंजॉय करते हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि प्रदीप ग्रेजुएशन के दिनों में अंग्रेजी के विषय में फेल हो गए थे।
प्रदीप इन भाषाओं में भी गाते हैं गीत
प्रदीप केवल अंगे्रजी में ही नहीं बल्कि चीनी और जापानी भाषाओं में भी गाने गाते हैं। इसके लिए वो उन गानों को बार-बार सुनते हैं। इतना ही नहीं प्रदीप सिंगर के अंदाज में गीत गाने की कोशिश करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



