निर्जला एकादशी को धार्मिक शास्त्रों में भीमसेन एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन व्रत और पूजा पाठ करने से जीवन के तमाम कष्ट दूर हो जातें हैं। ऐसा भी कहते हैं कि निर्जला एकादशी का व्रत करने वालों को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है और उन्हें पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन उपवास करने से जीवन में संपन्नता आती है। निर्जला एकादशी का व्रत इस बार शुक्रवार, 10 जून को रखा जाएगा।आइए जानते हैं कि निर्जला एकादशी के व्रत में कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए।

निर्जला एकादशी का व्रत कर रहे हैं तो व्रत से एक दिन पहले दशमी के दिन से ही अपने भोजन पर ध्यान न दें। ना तो तामसिक, मांसाहारी भोजन का सेवन करें। साथ ही मदिरा, समेत अन्य नशे से भी दूर रहें।

चावल खाने से बचें : निर्जला एकादशी व्रत पर चावल खाने से परहेज करना चाहिए।इस दिन घर में चावल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। एकादशी के दिन घर में चावल नहीं बनाना चाहिए और ना ही इस दिन चावल खाने चाहिए।

नमक ना खाएं : निर्जला एकादशी के व्रत में भूलकर भी नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। नमक का सेवन अगर बहुत ज्यादा जरूरी है तो दिन में एक बार सेंधा नमक खा सकते है।यदि आप व्रत नहीं रख रहे हैं तब भी सात्विक भोजन का ही सेवन करें।

निर्जला एकादशी पर मसूर की दाल, मूली, बैंगन और सेम का सेवन भी नहीं करना चाहिए। अगर आप निर्जला एकादशी का व्रत नहीं रख रहे हैं तब भी आपको इन बातों का ख्याल रखना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



