Chandrayaan 3 मिशन की सफलता के लिए देश में कहीं चल रहा यज्ञ तो कहीं बन रही सैंड आर्ट... - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

Chandrayaan 3 मिशन की सफलता के लिए देश में कहीं चल रहा यज्ञ तो कहीं बन रही सैंड आर्ट…

चंद्रयान-3 मून की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सके और इतिहास रच सके। इसके लिए पूरी देश के साथ ही पूरी दुनिया की नजरें भी इस पर टिकी हुई है। ऐसे में लोग भी मून मिशन की सफलता के लिए कहीं प्रार्थना कर रहे हैं तो कहीं आर्ट बना रहे है।

23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड करेगा। जिसपर देश के साथ-साथ विदेशी मीडिया की भी नजरें बनी हुई है। चंद्रयान-2 की असफलता से सीख लेते हुए चंद्रयान-3 को सफल बनाने के लिए उसमें कई बदलाव किए है ताकि वह मून की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सके और इतिहास रच सके।  ऐसे में लोग मून मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं तो कहीं आर्ट बना रहे है।
नैना देवी में चंद्रयान-3 के लिए यज्ञ
चंद्रयान-3 की मून पर सफल लैंडिंग के लिए हिमाचल के बिलासपुर स्थित शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में पुजारियों ने हवन-यज्ञ किया। वहीं इन दिनों नैना देवी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेला चल रहा है। ऐसे में यहां दूर-दूर से श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे है, साथ ही चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मां नैना देवी के दरबार में कामना कर रहे हैं।
चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशाल यज्ञ
चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देशभर में 24 घंटे से पूजा-अर्चना की जा रही है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश के संत नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में एक विशाल यज्ञ शुरू हो गया है। इस यज्ञ का आयोजन विश्व हिंदू परिषद और आर्य समाज ने संयुक्त रूप से किया है। साथ ही चंद्रयान-3 की सफलता के लिए  विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान विशेष पूजा-अर्चना की गई। वहीं लोगों ने इसकी सफलता के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की।
1692774223 prayers for chandrayaan 3 in baba mahakal temple
सैंड आर्ट बनाकर दी शुभकामनाएं 
1692774209 23 08 2023 sand artist 23509504
कहीं पर यज्ञ हो रहा है तो कहीं पर चंद्रयान-3 की सफलता के लिए आर्ट बनाकर शुभकामनाएं दीं जा रही है। बता दें कि सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक की टीम ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए सैंड आर्ट बनाकर इसरो को शुभकामनाएं दी है। इस आर्ट के ऊपर ऑल द बेस्ट चंद्रयान के साथ ही बाईं ओर जय हो इसरो भी लिखा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + nineteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।