Dolly Chaiwala Viral Video : अपने अनोखे और अतरंगी अंदाज की वजह से नागपुर का डॉली चायवाला सोशल मीडिया पर बहुत सुर्खियों में था। मगर इस पॉपुलैरिटी पर जबरदस्त तड़का तब लगा जब बिल गेट्स ने डॉली के हाथों से बनी चाय का स्वाद लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और वायरल होते ही डॉली चायवाला एक फेमस शख्स बन गया। इसके बाद से उनकी टपरी पर लम्बी कतारें नज़र आई। अब यह शख्स इतना मशहूर हो गया है कि विदेश से भारत घूमने आने वाली लड़कियां भी डॉली चायवाले (Dolly Chaiwala Viral Video) की टपरी पर जाकर उनके साथ फोटो क्लिक करवा कर रही हैं।
यहां देखिए वायरल वीडियो
View this post on Instagram
Courtsey : वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर डॉली चायवाले ने अपने हैंडल dolly_ki_tapri_nagpur से शेयर किया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Dolly Chaiwala Viral Video) में डॉली चायवाला अपनी टपरी पर चाय बनाकर उसे ग्लास में डालते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद विदेश से भारत आई एक लड़की उसके नजदीक जाती है। लड़की उससे हाथ मिलाते हुए कुछ बात करती है। इसके बाद वह डॉली चायवाले (Dolly Chaiwala Viral Video) के साथ फोटो खिंचवाती हुई भी दिखाई देती है।
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

इस वायरल वीडियो (Dolly Chaiwala Viral Video) को इंस्टाग्राम पर डॉली चायवाले (Dolly Chaiwala Viral Video) ने अपने हैंडल dolly_ki_tapri_nagpur से शेयर किया है जिसे अब तक 1 लाख 46 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई तू तो मजे में है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाभी मिल गई। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ये इंग्लैंड से मिलने आई है। एक अन्य यूजर ने लिखा- डॉली भाई जॉब मिलेगी क्या।


Download Android App
Download iOS App



