एक ऐसा भी समय था जब हवाई जहाज से उड़ान भरना भी ज्यादातर लोगों के लिए एक सपना हुआ करता था, लेकिन अब समय बदल गया है। समय बचाने के लिए लोग हवाई यात्रा करते हैं। मामला फंसने पर इन नियमों को समझना और उनका पालन करना कितना जरूरी है ये तो पता है, लेकिन इससे जुड़े सभी नियम-कायदों की जानकारी हर किसी को नहीं होती है।
.jpg)
हर कोई अब सामान के आकार और वजन की सीमा के साथ-साथ हैंडबैग को नियंत्रित करने वाले नियमों से जागरूक है, लेकिन अक्सर हम उन वस्तुओं से अनजान होते हैं जिन्हें विमान में नहीं ले जाया जा सकता है। खासतौर पर भोजन और पेय के लिए डिज़ाइन किए गए दिशानिर्देश हमारे लिए अज्ञात और अनजान होते हैं। यही अगर आपसे पूछा जाए कि फ्लाइट में कौन सा फल नहीं लाया जा सकता तो हर कोई सोच में पड़ जाएगा।
इस फल को ले जाना हैं वर्जित
.jpg)
ये सवाल सुनकर आपका दिमाग जरूर दौड़ गया होगा क्योंकि ये बहुत कठिन और अजीब प्रतीत होता है. आप ये भी सोचेंगे कि आखिर ये फल हैं कौन सा और इसमें ऐसा क्या ख़ास हैं जो इसे ले जाने पर पाबन्दी हैं। इस सवाल का उत्तर ये है कि पूजा-पाठ और कर्मकांड में जरूरी माने जाने वाले नारियल को आप हवाई जहाज में अपने साथ नहीं ला सकते. सूखा नारियल ज्वलनशील होगा, इसीलिए इसे वर्जित किया गया है। उड़ानों में सूखे नारियल और साबुत नारियल की अनुमति नहीं है। विमानों में नारियल लाने पर भी प्रतिबंध है क्योंकि इनमें ज्वलनशील पदार्थ होते हैं।
इस ख़ास सामानों पर भी है रोक
.jpg)
ज्वलनशील पदार्थ के रूप में तम्बाकू, गांजा, हेरोइन और शराब को भी जहाज पर ले जाने पर सख्त प्रतिबंध है। इसके अलावा, उड़ान भरते समय लाठी और काली मिर्च स्प्रे जैसी चीजें लाना भी सख्त मना है। चेक-इन के दौरान रेजर, ब्लेड, नेल कटर और नेल फाइलर को भी बैग से बाहर निकाल लिया जाता है क्योंकि इन्हें उपकरण माना जाता है। खेल का सामान ले जाने की भी इजाजत नहीं है. लाइटर, थिनर, माचिस या पेंट जैसी ज्वलनशील वस्तुएं लेकर यात्रा नहीं की जा सकती। लाइटर और बैटरी-मुक्त ई-सिगरेट ले जाने पर कुछ प्रतिबंध लागू होते हैं।


Download Android App
Download iOS App



