भूत-प्रेत की कहानियों पर आज के समय में काफी लोग यकीन नहीं करते। लेकिन जब भी कभी ऐसी घटना सामने आती है जहां भूत दिखने का दावा किया गया हो तो लोगों की रूंह कांप जाती हैं। अब ऐसी ही एक खबर नोएडा के सेक्टर 62 स्थित बाल कल्याण समिति से सामने आई हैं जहां भूत दिखने की घटना से भगदड़ मच गई इस बीच दो किशोरियां घायल भी हो गई।
भूत दिखने की अफवाह
दरअसल, नोएडा सेक्टर 62 के बी- ब्लॉक में स्थित बाल कल्याण समिति में कई किशोरियां रहती हैं। रविवार रात के समय हॉस्टल में किसी ने शोर मचा दिया कि भूत आ गया है। इस डर से किशोरियां भागने लगी। चीख-पुकार में दो लड़कियां ममता और भूमि इस भगदड़ जमीन पर गिरकर घायल हो गईं।
हालांकि किसी तरह होमगार्ड सतीश ने स्थिती को संभाला और दोनों बालिकाओं को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना के बाद बाल कल्याण समिति में रहने वाली बच्चियों में भय का माहौल है।
किशोरियों में डर का माहौल
जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति सामान्य है। उनका उपचार चल रहा है। वहीं, डीपीओ अतुल कुमार सोनी का कहना है कि एक बालिका की हालत मानसिक रूप से कमजोर है। उसने ही शोर मचाया था। इसी कारण भगदड़ मची थी।
हालांकि, इस घटना के बाद बाल कल्याण समिति में रहने वाली बच्चियों में भय का माहौल है। भूत को लेकर बच्चियों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि भूत के भेष में कोई युवक हॉस्टल में घुस गया, जिसे देखकर किशोरियां डर गई तथा इधर-उधर भागने लगी।
नहीं की गई शिकायत
घटना के संबंध में थाना सेक्टर 58 प्रभारी का कहना है कि घटना संज्ञान में आई है। लेकिन अभी तक किसी भी तरह की शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर जांच की जायेगी। फिलहाल इस मामले में बाल कल्याण समिति की तरफ किसी भी तरह का बयान जारी नहीं किया गया है।


Download Android App
Download iOS App






