आज के दौर में लोग ऑनलाइन शोपिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं, और अधिकतर समान ऑनलाइन ही खरीद रहे हैं। इसके कई फायदे है। पहला आपको कोई सामान खरीदने के लिए दुकान-दुकान भटकने की जरूरत नहीं पड़ती है। दूसरा ऑनलाइन समान खरीदने पर सस्ता भी मिल जाता है और तीसरा समान खराब या गलत आ जाने पर घर बैठे बदल दिया जाता है। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि ऑनलाइन के चक्कर में लोग धोखा भी खा जाते हैं। लोग सामान कुछ और खरीदते हैं और उनके पास पहुंच कुछ और जाता है। हालांकि इन दिनों कुछ ऐसा ही मामला काफी ट्रेंड कर रहा है। जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।

दरअसल, एक महिला के घर पर ऐसा सामान पहुंच गया, जिसे न तो उसने खरीदा था और न ही उसे ऐसे समान की आने की उम्मीद थी। लड़की समान को देखकर लाल-पीली हो गई। मामला कुछ यूं है कि कनाडा की रहने वाली जोएल एंगलहार्ट के घर पर अमेजन की तरफ से एक बड़ा सा पार्सल आया, जिसके अंदर एक हजार कंडोम थे और हैरान करने वाली बात तो ये थी कि महिला ने उसे खरीदा नहीं था, लेकिन फिर भी उस पार्सल के बदले में उसके अकाउंट से 700 डॉलर यानी करीब 58 हजार रुपये काट लिए गए थे।

बता दें इस पूरे मामले के दौरान महिला अस्पताल में अपने बीमार पति की देखभाल में व्यस्त थीं जब उनके पास अमेजन की तरफ से एक मैसेज आया कि उनका पार्सल आने वाला है। लेकिन महिला ने इस मैसेज को अनदेखा कर दिया क्योंकि वह जानती थी कि परिवार में से किसी ने भी ऐसी कोई खरीदारी नहीं की थी, इसलिए उन्होंने मैसेज को इग्नोर कर दिया, लेकिन जब उन्होंने देखा कि उस पार्सल के बदले में उनके क्रेडिट कार्ड से पैसे कट गए हैं तो वह हैरान हो गईं।

जोएल ने बताया कि वह चार महीने तक अपने पैसे वापस पाने की जद्दोजहद में लगी रहीं और आखिरकार अब जाकर उन्हें उनके पैसे वापस मिले हैं। अमेजन ने अपना पार्सल वापस ले लिया और जोएल को उनके पैसे लौटा दिए। साथ ही कंपनी ने उनसे माफी भी मांगी।


Download Android App
Download iOS App



