बेंगलुरु में बड़े-बड़े ऑफिस मौजूद होना एक आम बात हैं। इस शहर में बहुत सारे लोग सपने लेकर आते हैं। दिन-रात मेहनत करके सफल होना ही उनका लक्ष्य होता है। कुछ लोग अपने व्यस्त जीवन और अपने काम में संतुलन बनाने में सही साबित होते हैं। और कुछ लोग ऐसे होते है जिनको अपनी प्रोफ़ेशनल और पर्सनल लाइफ बैलेंस करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अब आप ट्रेंडिंग वीडियो में इस लड़की पर ही नज़र डाल लीजिए।
बाइक की पिछली सीट पर बैठने के बावजूद मैडम लैपटॉप चलाती नजर आ रही हैं। हेलमेट पहनना भी उसके बूते से बाहर हो गया। लेकिन ऐसी भी क्या मज़बूरी जो बाइक पर इस कदर बैठ कर रास्ते में काम करना पड़े वो भी बिना हेलमेट लगाए। इतना ही नहीं अब किसी शख्स ने इस लड़की का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जिसके बाद ये ट्रेंड कर रहा है और वायरल हो गया है।
सड़कों पर देखने को मिला वर्क लोड
Reddit यूजर (r/ Indianbikes) ने इसे साझा करते समय वीडियो को कैप्शन दिया, केवल बेंगलुरु में। यूजर के मुताबिक यह नजारा एक आईटी सिटी का है। हालाँकि, इस बारे में साफ़ तरीके से कुछ कह पाना मुश्किल है। हालांकि, 19 सेकेंड की क्लिप में लड़की साफ तौर पर बड़े आराम से लैपटॉप का इस्तेमाल कर रही है। उसने हेलमेट नहीं पहना है। इसे देखते हुए, यह समझ में आता है कि लोग अक्सर काम के दबाव को इस हद तक महसूस करते हैं कि उन्हें न चाहते हुए भी ऐसे स्थानों पर अपने लैपटॉप का उपयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। मूवी थियेटर में, कोई कभी-कभी किसी को लैपटॉप का उपयोग करते हुए देख सकता है, और कभी-कभी तो लोग अपनी शादी में भी ऐसी ही स्थिति का अनुभव करते है। कुछ ऐसा ही इस महिला के साथ भी हुआ जो बाइक के पीछे बैठकर लैपटॉप पर काम करती नज़र आई है।
बेंगलुरु में ही होता है ऐसा
लोगों का दावा है कि इस क्लिप को देखने के बाद लड़की अपनी और ड्राइवर की जान दोनों को खतरे में डाल रही है। ऐसा केवल बेंगलुरु में ही हो सकता है, जैसा कि कैप्शन में बताया गया है। जैसे ही वीडियो शुरू होता है, टेक्स्ट, “मुझे बताएं कि आप बेंगलुरु में हैं, बिना बताए कि आप बेंगलुरु में हैं” पॉप अप हो जाता है। वीडियो पास की एक कार के अंदर से शूट किया गया था। इस वीडियो में एक महिला बाइक चला रहे पुरुष के पीछे बैठकर लैपटॉप पर काम करती नजर आ रही है। एक यूजर ने कमेंट में कहा, ”यह बहुत मूर्खतापूर्ण है।” दूसरे व्यक्ति ने सवाल किया, “क्या आप मरने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि इससे तुम मरोगी।”


Download Android App
Download iOS App





