Chhattisgarh Go Kabootar Go Scene: पंचायत 3 वेब सीरीज के कुछ सीन्स ने लोगों के दिलों में एक अलग जहग बनाई है। उन्हीं में एक सीन है जब नेता जी का कबूतर उड़ाने वाला। जिसमें वह कबूतर उड़ाने की कोशिश करते हैं लेकिन कबूतर उड़ता नहीं है बल्कि उसकी मौत (Chhattisgarh Go Kabootar Go Scene ) हो जाती है। इसके बाद नेता जी बुरे फंस जाते हैं। ऐसा ही एक सीन छत्तीसगढ़ में रिक्रिएक्ट हो गया। जहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एसपी साहब सफेद कबूतर उड़ाते हैं लेकिन वह उड़ने के बजाए नीचे जमीन पर गिर जाता है।
उड़ने की बजाए गिरा कबूतर
दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के दिन छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक पुन्नूलाल मोहले थे। इस कार्यक्रम में शांति के प्रतीक माने जाने वाले सफेद कबूतर को छोड़ा जाना था लेकिन विधायक (Chhattisgarh Go Kabootar Go Scene) के साथ मंच पर मौजूद एसपी ने कबूतर को उड़ाया तो वह एकदम नीचे गिर गया।
Panchayat-3 Chattisgarh Version🕊️
pic.twitter.com/QoxAoTEYps— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) August 19, 2024
ये वीडियो @gharkekalesh ने शेयर किया है।
सभी का कबूतर उड़ा, एसपी का नीचे गिरा
कार्यक्रम में विधायक पुन्नूलाल मोहले ने मंच से कबूतर उड़ाया तो वह उड़ गया। कलेक्टर ने कबूतर उड़ाया उड़ गया। लेकिन सभी के होश तब उड़ गए जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरजा शंकर जायसवाल ने कबूतर उड़ाया और वह जमीन पर गिर गया। जिसके बाद चेक किया गया तो कबूतर (Chhattisgarh Go Kabootar Go Scene) जिंदा था, जिसे तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। बता दें कि आपातकाल रूम में कबूतर का इलाज किया गया। डॉक्टरों ने कबूतर को दवा पानी पिलाया। जिसके बाद उसके भी शरीर में फुर्ती आ गई। उसके बाद कबूतर को अस्पताल से उड़ा दिया गया। लेकिन अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग पंचायत 3 के सीन को याद कर रहे हैं।
Go kabutar go
Panchayat -3 pic.twitter.com/h0cT3b468e— Integral man (@Integral_mann) August 19, 2024
ये वीडियो @Integral_mann ने पोस्ट किया है।
वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने भी जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं (Chhattisgarh Go Kabootar Go Scene) दी। एक यूजर ने लिखा, ‘ये सीन तो रियल हो गया, कबूतर गिर ही गया’। वहीं, अन्य ने लिखा, ‘पंचायत में तो बवाल हो गया था सफेद कबूतर की वजह से’। जबकि एक ने लिखा,’ भइया सफेद ही लाए थे ना’।


Download Android App
Download iOS App



