Google Voting Doodle : पूरी दुनिया में भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है जहां आज 19 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए पहले चरण के मतदान सुबह से ही शुरू हो गए हैं। बता दें कि देश में इस बार 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव जारी है।
देश में हो रहे इस लोकतांत्रिक त्योहार का जश्न अब गूगल भी सेलिब्रेट कर रहा है। गूगल ने भारत में हो रहे चुनावों को मध्यनज़र रखते हुए अपने डूडल को वोटिंग साइन (Google Voting Doodle) में तब्दील कर दिया है। गूगल का ये डूडल ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट करने के लिए उत्साहित करने के काम आएगा।
Google ने बदला अपना Doodle
भारत में लोकसभा चुनाव 2024 (Google Voting Doodle) को देखते हुए गूगल ने अपने डूडल को वोटिंग साइन में बदल दिया है। बता दें कि गूगल के इस नए इलेक्शन डूडल (Lok Sabha Election 2024) में वोट देने के बाद हाथ पर लगने वाली स्याही नज़र आ रही है। गूगल का ये नया डूडल ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोटिंग सेंटर पर जाकर वोट देने के लिए मोटिवेट करता हुआ दिखाई दे रहा है। ये कोई पहली बार नहीं हुआ है जब गूगल ने अपना डूडल बदला हैं।
गूगल समय-समय पर दुनिया में हो रही अलग-अलग घटनाओं से संबंधित बातों पर अपने डूडल को बदलता रहता है। इतना ही नहीं बल्कि लोग भी अलग-अलग मौकों पर गूगल के इस बदले हुए डूडल (Google Voting Doodle) को देखने के लिए बहुत ज्यादा उतावले रहते है। अगर आप भी गूगल का ये डूडल देखना चाहते है तो आप गूगल के होम पेज पर जाकर इसको देख सकते है।
लोकसभा चुनाव 2024
बता दें कि आज 19 अप्रैल 2024, शुक्रवार से देश में लोकसभा चुनाव (Google Voting Doodle) के त्योहार की शुरुआत हो गई है। आज 102 लोकसभा सीटों पर देश के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटिंग (Lok Sabha Election 2024) चालू हैं। देश में 7 फेज में वोट डाले जाएंगे।
आज 19 अप्रैल 2024 को पहले फेज की वोटिंग के बाद 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। तीसरे चरण का चुनाव 7 मई, चौथे चरण का 13 मई, पांचवें चरण का 20 मई, छठें चरण का 25 मई और सातवें चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। 19 अप्रैल से 1 जून तक होने वाली वोटिंग में कुल 543 सीटों पर मतदान किए जाएंगे। वहीं 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 (Google Voting Doodle) के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।