‘Google गलत है, ये रोड़…’कर्नाटक में क्यों लोगों ने गुस्से में लगाया ये बोर्ड?

Summary :

दुनियाभर की खबर देखनी हो, पास में कोई जिम देखना हो या फिर किसी रेसिपी की जानकारी लेनी हो, हमारा हाथ सबसे पहले गूगल सर्च इंजन पर ही जाता है। गूगल पर हमारा एक भरोसा बना हुआ है कि वह जो भी खबर देगा वह बिल्कुल सही ही होगी। या गूगल मैप जो भी रास्ता बताएगा वो हमें हमारी मंजिल तक पहुंचा ही देगा। हालांकि कई मामले ऐसे भी सामने आए है जहां गूगल मैप की बदौलत कुछ लोग गलियों में फंस जाते हैं तो कुछ गलत रास्ते पर निकल जाते हैं। लेकिन इससे भी अजीब है कर्नाटक में लगा…

Google Is Wrong Locals Put Signboard In Karnataka's Kodagu

दुनियाभर की खबर देखनी हो, पास में कोई जिम देखना हो या फिर किसी रेसिपी की जानकारी लेनी हो, हमारा हाथ सबसे पहले गूगल सर्च इंजन पर ही जाता है। गूगल पर हमारा एक भरोसा बना हुआ है कि वह जो भी खबर देगा वह बिल्कुल सही ही होगी। या गूगल मैप जो भी रास्ता बताएगा वो हमें हमारी मंजिल तक पहुंचा ही देगा।

Google Is Wrong Locals Put Signboard In Karnataka's Kodagu

हालांकि कई मामले ऐसे भी सामने आए है जहां गूगल मैप की बदौलत कुछ लोग गलियों में फंस जाते हैं तो कुछ गलत रास्ते पर निकल जाते हैं। लेकिन इससे भी अजीब है कर्नाटक में लगा ‘Google गलत है’ का बोर्ड। ये बोर्ड अब सबका ध्यान अपनी और खींच रहा है और लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि लोगों ने ऐसा क्यों किया है।

इसिलए लगाया लोगों ने बोर्ड

दरअसल, कर्नाटक के कोडागू में लोकल लोगों ने बाहर से आने वालों की मदद के लिए एक सड़क पर बोर्ड लगाया है। इसपर लिखा है- ‘गूगल गलत है, ये क्लब महिंद्रा रिसॉर्ट जाने का रास्ता नहीं है’। साइनबोर्ड की एक तस्वीर कोडागु कनेक्ट के एक्स हैंडल द्वारा शेयर की गई थी। साइनबोर्ड लोकल ग्रामीणों द्वारा लगाया गया था, जो Google मैप के चलते गुमराह होने के बाद मदद मांगने वाले खोए हुए यात्रियों से थक गए थे।

ये पोस्ट (@KodaguConnect) ने शेयर किया है।

लोगों ने साझा किये अपने किस्से

14 मार्च को शेयर किये गए इस पोस्ट पर लोगों ने ढेरों कमेंट किए और गूगल द्वारा गलत डायरेक्शन दिए जाने के किस्से बताने लगे तो किसी ने कहा ये रास्ता बिल्कुल सही है। एक यूजर ने लिखा, गूगल मैप द्वारा बताया ये रास्ता बिल्कुल सही है, मैं यहां से सीधा महिंद्रा रिसॉर्ट तक गया था, शायद लोकल को दिक्कत है कोई इस रास्ते का यूज करें। वहीं अन्य ने लिखा, भारत में रास्तों की जानकारी गूगल मैप से लेना सबसे बड़ी भूल है। हालांकि कई लोगों ने ये भी कहा कि डेटा रोज अप्डेट नहीं हो सकता। गूगल फ्री है, नहीं यूज करना तो मत कीजिए, ये इतनी बड़ी परेशानी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid