Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Google ने 2023 को कुछ इस ख़ास अंदाज में कहा टाटा-बाय-बाय, किया 2024 का स्वागत

Summary :

Google Celebrates New Year : Google हमेशा खास अवसरों को मज़ेदार और क्रिएटिव तरीके से मनाना पसंद करता है। 31 दिसंबर 2023 यानी साल के आखिरी दिन गूगल ने खास अंदाज में साल को अलविदा कहा। उन्होंने डूडल पर एक खास तस्वीर बनाई जिसे आप गूगल पर सर्च (Google Celebrates New Year) करने पर देख सकते हैं। इस तस्वीर को “New Year’s Eve” नाम दिया गया है और ये Google को अलग और रोमांचक बनाती दिखाई दे रही है। Google ने इस तरह किया 2023 को अलविदा अगर आप गूगल द्वारा बनाए गए इस डूडल को ध्यान से देखेंगे तो…

Google Celebrates New Year

Google Celebrates New Year : Google हमेशा खास अवसरों को मज़ेदार और क्रिएटिव तरीके से मनाना पसंद करता है। 31 दिसंबर 2023 यानी साल के आखिरी दिन गूगल ने खास अंदाज में साल को अलविदा कहा। उन्होंने डूडल पर एक खास तस्वीर बनाई जिसे आप गूगल पर सर्च (Google Celebrates New Year) करने पर देख सकते हैं। इस तस्वीर को “New Year’s Eve” नाम दिया गया है और ये Google को अलग और रोमांचक बनाती दिखाई दे रही है।

Google ने इस तरह किया 2023 को अलविदा

Google Celebrates New Year
Google Celebrates New Year

अगर आप गूगल द्वारा बनाए गए इस डूडल को ध्यान से देखेंगे तो आपको गूगल शब्द के ऊपर 2023 नंबर लिखा हुआ दिखाई देगा। यहां तक ​​कि उन्होंने O अक्षर को मुस्कुराते हुए Emoji में बदल (Google Celebrates New Year) दिया है। तस्वीर पर पूरी तरह से सेलिब्रेशन वाला नजारा दिखाई देगा। जब आप डूडल पर क्लिक करेंगे, तो यह आपको New Year’s Eve 2023 एक ख़ास पेज दिखाएगा। इसमें नए साल की शुरुआत का जश्न मनाते हुए बहुत सारी तस्वीरें होंगी।

2024 के लिए जश्न की तैयारियां पूरी

आज एक ख़ास दिन है क्योंकि यह नया साल है। दुनिया भर में लोग जश्न मनाने की तैयारी (Google Celebrates New Year) कर रहे हैं। कोई अपने दोस्तों के साथ समय बिता रहा है तो कोई अपने परिवार के साथ। बड़े शहरों में बड़ी-बड़ी पार्टियाँ होंगी जिनमें बहुत सारे लोग नाचेंगे और मौज-मस्ती करेंगे। लोग तस्वीरें लेंगे और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करके दिखाएंगे कि उन्होंने इस विशेष दिन पर क्या किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner