Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

खिलौने वाले घोड़े पर दूल्हे ने निकाली बारात, वजह जान आप भी होंगे हैरान

Summary :

Groom sit on toy horse: जल्द ही शादियों का सीजन फिर से शुरू हो जाएगा और जल्द ही आपको सड़कों पर लंबी-लंबी बारातें देखने को मिलेंगी। एक चीज है जो अक्सर शादी बारातों में देखने को मिलती है और सभी में आम होती है। ये घोड़ी पर बैठे दूल्हे। हालाँकि कई दूल्हे कारों में बैठकर बारात लेकर जाते हैं, लेकिन घोड़ी पर चढ़कर जाना एक शान की बात होती है। अब, एक दूल्हे का भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसने कुछ ऐसा किया जिससे वह सुर्ख़ियों में छा गया। वीडियो में दूल्हे को असली घोड़ी…

Groom sit on toy horse: जल्द ही शादियों का सीजन फिर से शुरू हो जाएगा और जल्द ही आपको सड़कों पर लंबी-लंबी बारातें देखने को मिलेंगी। एक चीज है जो अक्सर शादी बारातों में देखने को मिलती है और सभी में आम होती है। ये घोड़ी पर बैठे दूल्हे। हालाँकि कई दूल्हे कारों में बैठकर बारात लेकर जाते हैं, लेकिन घोड़ी पर चढ़कर जाना एक शान की बात होती है। अब, एक दूल्हे का भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसने कुछ ऐसा किया जिससे वह सुर्ख़ियों में छा गया। वीडियो में दूल्हे को असली घोड़ी के बजाय खिलौना घोड़े पर बारात लेकर जाते हुए दिखाया गया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by imjustbesti (@imjustbesti)

Courtesy: @imjustbesti इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो हुआ पोस्ट

@imjustbesti इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर अजीबोगरीब वीडियो पोस्ट किए जाते हैं। अकाउंट ने हाल ही में एक दूल्हे का खिलौना घोड़े पर बारात ले जाते हुए एक वीडियो (Groom sit on toy horse) शेयर किया है। वह एक सिख हैं और उनके साथी भी सिख हैं, जिससे पता चलता है कि शादी की ये बारात सिखों की हैं। दिलचस्प बात यह है कि दूल्हा एक खिलौने वाले घोड़े पर सवार है।

खिलौने वाले घोड़े पर बैठा नजर आया दूल्हा

वीडियो में दूल्हे को एक खिलौना घोड़े की सवारी करते हुए दिखाया गया है। वह बड़े जोश के साथ छोटे घोड़े की सवारी करते नजर आ रहे हैं। एक आदमी दूल्हे के सिर पर छाता लेकर आगे बढ़ता है और फिर पीछे की ओर बाराती डांस कर रहे हैं। फिर आप दूल्हे को घोड़े पर इधर-उधर घूमते हुए देखते हैं। लोग उनकी तस्वीरें लेते हैं और उन पर हस्ते हुए भी नज़र आते हैं लेकिन इससे दूल्हे को कोई फर्क नहीं पड़ता।

वायरल वीडियो पर लोगों ने दिए रिएक्शन

दूल्हे ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह बारात के दौरान असली घोड़े को किसी भी तरह से कोई नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता था। ऐसा उन्होंने पशु क्रूरता के खिलाफ आवाज उठाने के लिए किया था। वीडियो को 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और कई लोगों ने कमेंट के जरिए अपनी राय रखी है। उनमें से एक का कहना है कि यह लड़का एक लेजेंड है। कुछ लोगों का कहना है कि इस दूल्हे के लिए उनका सम्मान और भी बढ़ गया है। एक शख्स ने कहा कि जानवरों पर अत्याचार करने से बेहतर है कि ऐसा किया जाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner