‘या अल्लाह, मुझे बचाओ…’, अहमदाबाद में गौहत्या के मुस्लिम आरोपी पर पुलिस ने बरसाए डंडे, देखें वायरल VIDEO

Summary :

Gujarat Viral Police Assault Video: गुजरात के अहमदाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। यहां वेजलपुर इलाके में गोहत्या के आरोप में पकड़े गए एक मुस्लिम युवक की पुलिस द्वारा कथित पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके में पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनल सिनेमा के पास एक खुले मैदान में अवैध रूप से मवेशियों का कटान किया जा रहा है। बताया गया कि पुलिस कंट्रोल रूम को…

Gujarat Viral Police Assault Video: गुजरात के अहमदाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। यहां वेजलपुर इलाके में गोहत्या के आरोप में पकड़े गए एक मुस्लिम युवक की पुलिस द्वारा कथित पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके में पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनल सिनेमा के पास एक खुले मैदान में अवैध रूप से मवेशियों का कटान किया जा रहा है। बताया गया कि पुलिस कंट्रोल रूम को मंगलवार सुबह इस संबंध में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम पंच गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और छापा मारा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस का दावा है कि वहां कुछ लोग मवेशियों को काटते हुए मिले। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार लोगों की पहचान मुश्ताक ताहिरभाई मसारीवाला, रईस इनायत हुसैन शेख और मुनाफ मोहम्मदभाई दीवान के रूप में हुई है। वहीं छह अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

Gujarat Viral Police Assault Video: वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल

इस घटना के दौरान बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक को पुलिस वाहन के बोनट पर लिटाकर डंडों से पीटते हुए देखा जा सकता है। युवक दर्द से चिल्लाते हुए मदद की गुहार लगाता सुनाई देता है। वह “या अल्लाह मुझे बचा लो” और “मम्मी मुझे बचा लो” जैसी बातें कहता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अगर किसी पर आरोप लगा है तो उसका फैसला अदालत में होना चाहिए। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या पुलिस को कानून हाथ में लेकर इस तरह मारपीट करने का अधिकार है। वहीं कुछ लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को सही भी बताया और अवैध गोहत्या के खिलाफ सख्ती की मांग की।

पुलिस ने क्या कहा?

वेजलपुर पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान मौके से करीब 520 किलो संदिग्ध मांस बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि इसकी कीमत लगभग 1.56 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा एक जिंदा सफेद बछड़ा भी बरामद किया गया, जिसे कथित तौर पर कटान के लिए रखा गया था। पुलिस ने मौके से चाकू, तराजू, लकड़ी का फावड़ा, एक ऑटो रिक्शा, बिना नंबर प्लेट की कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 4.66 लाख रुपये बताई गई है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद मांस के नमूनों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया था। रिपोर्ट में कथित तौर पर यह पुष्टि हुई कि मांस गाय जैसे पशु का था।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में कुछ आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। फरार लोगों में जहीरुद्दीन शेख, फरहान, उल्फेज उर्फ गट्टू, जीशान जहीरुद्दीन शेख, कुरैशी मोहम्मद साजिद और आरिफ उर्फ गोली के नाम शामिल हैं। जांच एजेंसियों का दावा है कि इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी जहीरुद्दीन उर्फ जहीर डब्बा है, जो पहले भी ऐसे मामलों में पकड़ा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, वह बाहर से मजदूर बुलाकर कटान और मांस की सप्लाई का काम करवाता था।

कई धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता, गुजरात पशु संरक्षण संशोधन अधिनियम 2017, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और बीपीएमसी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि, वायरल वीडियो के बाद अब बहस सिर्फ गोहत्या के आरोप तक सीमित नहीं रही, बल्कि पुलिस के रवैये और कानून के पालन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। कई लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं ताकि यह साफ हो सके कि कार्रवाई कानून के दायरे में हुई या नहीं।

यह भी पढ़ें: Viral Child Abuse Video X: मां की हैवानियत! बिना कपड़ों के तड़पता रहा मासूम, लात-घूसे चलाती रही महिला; वायरल वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।