Viral Child Abuse Video X: मां को ममता की मूरत माना जाता है। लेकिन, क्या हो अगर वही मां जल्लाद का रूप ले ले। हाल में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रही वीडियो में एक मां को खौफनाक रूम में देखा जा सकता है। ये वीडियो इतनी डरावनी है, कि देखने वालों की भी रूह कांप जाए। वीडियो में एक महिला एक छोटे बच्चे को बिना कपड़ों के बहुत बुरी तरह मारती और घसीटती दिखाई दे रही है। बच्चा बहुत डरा हुआ है और लोग इस वीडियो को देखकर पुलिस और बच्चों की मदद करने वाली संस्थाओं से शिकायत कर रहे हैं। सबसे दुख की बात यह है कि कोई इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा था पर उसने बच्चे को बचाने की कोशिश नहीं की, बल्कि चुपचाप वीडियो बनाता रहा।
Woman Beating Child Video: रक्षक ही बना भक्षक

इस वीडियो में दिख रहा है कि महिला बच्चे पर जरा भी दया नहीं कर रही है। वह बच्चे को बार-बार थप्पड़ मार रही है और उसके बाल पकड़कर खींच रही है। इतनी ही नहीं, वह बच्चे को लात मारती हुई भी दिखाई दे रही है। बच्चा इतना डरा हुआ है कि वह ठीक से रो भी नहीं पा रहा है। बच्चा बिना कपड़ों का है, डरा हुआ है; लेकिन जल्लाद मां को उसपर कोई तरस नहीं आ रहा। वो लगातार बच्चे को मारी जा रही है।
Viral Child Abuse Video X: यहां देखें वायरल वीडियो
Can we have this “Criminal Mother” arrested asap,
She crossed all the limits of being a mother and seen here abusing,hitting a “special child” who has difficulty understanding things.
@ Child rights protection team..can u pls take immediate action
@ National commission for… pic.twitter.com/q192kuXm1a
— SK (@Sreekrish555) May 8, 2026
बच्चे की कमजोरी बनी सजा
वीडियो के नीचे लिखे सबटाइटल से पता चलता है कि शायद यह बच्चा बोल नहीं सकता या चीजों को जल्दी समझ नहीं पाता है। कहा जा रहा है कि महिला इसलिए गुस्सा हो गई क्योंकि बच्चा उसकी बात नहीं मान रहा था। हालांकि, यह बहुत ही शर्मनाक बात है कि एक बच्चे की कमजोरी की वजह से उसे इतनी बेरहमी से पीटा जा रहा है।
Viral Videos on X: लोगों ने की न्याय की मांग
वीडियो देख लोग उस शख्स से भी नराजगी जता रहे हैं जो यह वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। हो सकता है कि वीडियो बनाने वाला शायद बच्चे का पिता हो। इंटरनेट पर लोगों का सवाल ये है कि कोई इंसान अपनी आंखों के सामने मासूम बच्चे को बेरहमी पिटता हुआ देखकर चुपचाप वीडियो कैसे बना सकता है। सोशल मीडिया पर लोग मांग कर रहे हैं कि वीडियो बनाने वाले को भी उतनी ही कड़ी सजा मिलनी चाहिए जितनी उस महिला को। सोशल मीडिया पर हर कोई चाहता है कि इस बच्चे को जल्द से जल्द सुरक्षित जगह पहुंचाया जाए और दोषियों को जेल भेजा जाए।


Download Android App
Download iOS App




