गुजरात से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर बच्चों की शादी से पहले भागी दुल्हन की मां और दूल्हे के पिता अपने-अपने घर वापस आ गए हैं। जी हां पुलिस ने बीते मंगलवार को बताया है कि सूरत के रहने वाले 43 वर्षीय हिम्मत पटेल और 42 वर्षीय नवसारी की शोभना रावल 10 जनवरी से लापता हो थे।

अधिकारी का कहना है कि पटेल के बेटे को रावल की बेटी के साथ अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाले थे। लेकिन 10 जनवरी को लापता होनेे के बाद पटेल और रावल 26 जनवरी के दिन सूरत और नवसारी पुलिस के आगे पेश हो गए। इस दौरान दोनों मध्य प्रदेश के उज्जैन में ठहरे हुए थे। पुलिस अधीक्षक गिरीश पांड्या ने बताया है कि रावल के पति ने उसे घर में वापस लाने से साफ-साफ मना कर दिया है। इसलिए वह अपने मायके चली गई है।

वहीं दूल्हे के पिता टेक्सटाइल का कारोबार करते हैं और वह 10 जनवरी से ही गायब थे। दूल्हे के पिता अमरेली में एक राजनीति पार्टी के सदस्य भी हैं। वो दुल्हन की मां को कॉलेज के दिनो से ही जानते हैं। तब ये दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी हुआ करते थे और काफी अच्छे दोस्त भी थे। इतना ही नहीं इन दोनों के करीबी दोस्तों का कहना है कि ये दोनों पहले भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं। हालांकि दुल्हन की मां तो शादी उसके वर्तमान पति से हुई थी जो नवसारी के निवासी हैं।


Download Android App
Download iOS App



