यूपी से फिर चलती स्कूटी पर किस करने का वीडियो आया सामने, इस बार लड़को ने पार की सारी हदें

Summary :

स्कूटी पर तीन युवक सवार होकर कहीं जा रहे होते हैं। इस दौरान सबसे पीछे बैठा युवक बीच में बैठे युवक को लिप टू लिप किस करता नजर आता है। रामपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘किये गये टवीट के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है।’

आजकल के बच्चों की हिम्मत कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। अब वो किसी बात का ख्याल नहीं रखते हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमें मेट्रो और चलती बाइक या स्कूटी पर कपल रोमांस करते नजर आए हैं। ऐसे ही कई कपल्स के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उन पर एक्शन भी लिया है। मगर इसके बावजूद लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
इसी कड़ी में एक नया वीडियो उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां बीच सड़क पर चलती स्कूटी पर दो लड़को ने ही सारी हदें पार कर दी। लड़कों के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है और लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो में चलती स्कूटी में बैठे दो लड़कों को रोमांस करते देखा जा सकता है।
वीडियो यूपी के रामपुर का है, जिसके बाद रामपुर पुलिस ने कार्रवाई करने की बात की है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक स्कूटी पर तीन लड़के बैठे हुए है दो पीछे बैठे है और एक लड़का चला रहा है। इस दौरान सबसे पीछे बैठा युवक बीच में बैठे युवक को लिप टू लिप किस करने लगता है। तभी पीछे से आ रही एक कार में बैठे किसी शख्स ने दोनों का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

इस वीडियो को शेयर करते हुए शख्स ने रामपुर पुलिस को टैग भी किया है, ताकि इस वीडियो पर पुलिस उचित एक्शन ले सके। रामपुर पुलिस  ने भी इस वायरल वीडियो पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘किये गये टवीट के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है।’ ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है और लोग इस पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।
बता दें कि पिछले दिनों लखनऊ का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें चलती स्कूटी पर एक कपल रोमांस करता नजर आया था। उस वीडियो ने भी इंटरनेट पर खूब हंगामा मचाया था इसके बाद यूपी पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया था। लड़के पर पुलिस ने अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया था। यूपी ही नहीं हर शहर से ऐसे वीडियो बीते कुछ वक्त से सामने आ रहे हैं।

Desk Team