मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी का माना गया है। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 17 मार्च मंगलवार यानी आज है जो कि बहुत शुभ है। हनुमान जी की विशेष पूजा का विधान आज के दिन है। अगर आपके जीवन में बार-बार कष्ट, बाधाएं और धन में वृद्धि नहीं हो रही है तो ये महाउपाए जरूर मंगलवार की शाम को करें। हनुमान ही प्रसन्न होकर आपके जीवन में मंगल ही मंगल कर देंगे।

ये महाउपाए मंगलवार की शाम को कर लें
1. किसी भी हनुमान जी के प्राचीन मंदिर में मंगलवार को सूर्यास्त के बाद जाकर इस मंत्र को 108 बार करने से आपके जीवन के सारे दुख दूर हो जाएंगे हो मुरादें पूरी हो जाएंगी। मंत्र-ऊं रामदूताय नमः।।
2. हनुमान जी का पूजा मंगलवार को विधिवत करने के बाद सुंदरकांड या श्री हनुमान चालीस का पाठ करने से हनुमान ही आपके जीवन से ज्ञात-अज्ञात पाप प्रसन्न होकर दूर कर देंगे।

3. सरसों के तेल में 2 लौंग डालकर दीपक मंगलवार को हनुमान जी के सामने जलाने से धन से संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
4. हनुमान जी की प्रतिमा के सामने मंगलवार की शाम को रामायण और श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। ऐसा करने से कष्ट और बाधाएं दूर हो जाएंगी।

5. हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल मंगलवार को सूर्यास्त के तुरंत बाद अर्पित करने से व्यक्ति का भाग्य चमक जाता है।
6. भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं से रक्षा करने के लिए मंगलवार के दिन रक्त दान करें।

7. शत्रुओं पर विजय गाय के घी का पांच बत्ती वाला दीपक मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जलाने से होता है।
8. अचानक व्यापार में वृदि्ध के लिए लाल लंगोट मंगलवार के दिन हनुमान जी को अर्पित कर दें।



Download Android App
Download iOS App



