

1.शीरमाल
घी और शक्कर से बनी मीठी रोटी को शीरमाल कहते हैं जो मैदे से बनी होती है। शीर का मतलब दूध होता है। बाजार से पहले से तैयार मिलने वाले शीरमाल को गोश्त के साथ भी खाया जाता है। इसका टेस्ट बटर में तले पाव जैसा होता है।
2.बाकरखानी

ईद पर बनने वाले पकवानों में बाकरखानी भी काफी स्पेशल डिश है। यह मैदे,सूखे मेवे और मावे से तैयार की जाती है। तंदूर या ओवन में सिकी बाकरखानी को सूखे मेवे,किशमिशस और काजू के साथ भी सर्व किया जाता है। इसे चाहो तो दूध के साथ भी आप खा सकते हैं।
3.अंगूरदाना
उड़द की दाल से बनने वाली मोटी बूंदी को अंगूरदाना कहते हैं। यह स्वाद में मीठी होती है। इसे बाकी दूसरे सभी व्यंजनों के साथ परोसा जाता है।
4.दूध फेनी
ईद के दिन तो बात अगर सेवइयों की करी जाए तो यह अच्छे-अच्छों के मुंह में पानी ला देती है। सेवाइयों और और फेनी में मामूली सा फर्क है कि फेनी तार के गुच्छे की तरह होती है। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत लगती है। इसे घी में तला जाता है। यह रंगीन भी मिलती है।
5.मीठी सिवइयां
ईद-उल-फितर के दिन सेवइयां सभी मुस्लिम परिवारों में बनाई जाती है। इन सेवाइयों को दूध में डालकर बनाया जाताहै। इसमें कई तरह के ड्राई-फ्रूट्स भी डाले जाते हैं।


Download Android App
Download iOS App







